400 छात्राओं की वर्षों पुरानी परेशानी खत्म, आदर्श एंग्लो इंटर कॉलेज में बना शौचालय :- अजीम आलम - जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित - अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई, उपजिलाधिकारी ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई विश्वकर्मा जयंती - बिजली व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम की पहल400 छात्राओं की वर्षों पुरानी परेशानी खत्म, आदर्श एंग्लो इंटर कॉलेज में बना शौचालय :- अजीम आलम - जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित - अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई, उपजिलाधिकारी ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई विश्वकर्मा जयंती - बिजली व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम की पहल

गंगा बैराज पर स्टंटबाज की बाइक से टक्कर, छात्रा की मौत

स्टंटबाजों की बाइक पर उनकी इंस्टाग्राम आइडी बृजेश निषाद लिखी हुई थी। स्वजन ने उसकी आइडी सर्च की तो उसमें स्पोर्ट्स बाइक पर एक युवक की बैठे हुए फोटो पोस्ट थी, जिसमें उसके साथियों ने कमेंट किया हुआ था, कि एक्सीडेंट हुआ है गंगा बैराज में जिंदा

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, November 9, 2025

कानपुर। गंगा बैराज पर स्टंट कर रहे बाइक सवार ने गुरुवार देर शाम सहेली के साथ बैराज घूमने आई छात्रा को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई स्वजन को सूचना देकर पुलिस उसे एलएलआर अस्पताल लाई जहां देर रात उपचार के दौरान छात्रा की मौत हो गई। हादसे के बाद एक स्टंटबाज अपनी बाइक छोड़कर भाग निकला।

पुलिस ने स्वजन को हादसे की सूचना दी तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस को स्टंटबाज की बाइक में उसकी इंस्टाग्राम आइडी लिखी मिली है जिसके आधार पर पुलिस आरोपित स्टंटबाज की तलाश कर रही है। स्वजन की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

डीएवी कालेज में पढ़ती थी छात्रा

गंगा बैराज में एक बार फिर स्टंटबाजों ने स्कूटी सवार बीए की छात्रा की जान ले ली। शुक्लागंज के सर्वोदय नगर निवासी मनीष गुप्ता होटल लैंडमार्क में शेफ हैं। उनकी 23 वर्षीय बेटी इकलौती बेटा भाविका गुप्ता डीएवी डिग्री कालेज में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा थी। इसके साथ ही वह एनसीसी कैडेट भी थी। परिवार में मां कंचन, बड़ा भाई सोहेल गुप्ता है। रामादेवी सनिगवां निवासी चचेरे भाई अंकित गुप्ता ने बताया कि गुरुवार देर शाम ऋषि नगर शुक्लागंज निवासी सहेली नेहा मिश्रा के साथ गंगा बैराज स्कूटी से घूमने जा रही थी।

बाइक की रफ्तार 100 के करीब

आसपास के दुकानदारों ने बताया कि बाइक की रफ्तार करीब 110 की रफ्तार में थी। नवाबगंज पुलिस ने भाविका और नेहा को एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां भाविका की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद घटना के बाद स्टंटबाज मौके पर बाइक छोड़कर भाग साथियों के साथ भाग निकला।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले