कार्यक्रम में बुजुर्गों एवं कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित। - नरेन्द्र मोदी ने हॉर्नबिल महोत्सव को भारत की सांस्कृतिक भव्यता और पूर्वोत्तर के बढ़ते आत्मविश्वास का उत्सव बताने वाले एक लेख को साझा किया - द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार प्रदान किए - फेरों से पहले टूटी शादी; दूल्हा 20 लाख रुपए, कार की मांग पर अड़ा, बारात लौटी - बुंदेलखंड यंग अचीवर्स अवार्ड– 2025 समारोह में वेदिका फाउंडेशन को मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने किया सम्मानितकार्यक्रम में बुजुर्गों एवं कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित। - नरेन्द्र मोदी ने हॉर्नबिल महोत्सव को भारत की सांस्कृतिक भव्यता और पूर्वोत्तर के बढ़ते आत्मविश्वास का उत्सव बताने वाले एक लेख को साझा किया - द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार प्रदान किए - फेरों से पहले टूटी शादी; दूल्हा 20 लाख रुपए, कार की मांग पर अड़ा, बारात लौटी - बुंदेलखंड यंग अचीवर्स अवार्ड– 2025 समारोह में वेदिका फाउंडेशन को मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

लौह पुरुष सरदार पटेल के आदर्शों से छात्र हुए प्रेरित, तहसील स्तरीय प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा

कई विद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, November 22, 2025

Students inspired by the ideals of Iron Man Sardar Patel, displayed their talent in tehsil level competitions

वरदान संवाददाता रामपुर मनिहारान
सहारनपुर।
स्वतंत्र भारत के निर्माता एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर कस्बे के गोचर कृषि इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षिक प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। तहसील स्तर पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं में क्षेत्र के कई विद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताओं में निबंध लेखन, चित्रकला और वाद-विवाद जैसे विषयों के माध्यम से छात्राओं ने भारत की एकता, अखंडता और सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को रेखांकित किया। कार्यक्रम आयोजकों ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय व्यक्तित्वों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में भागीदारी की भावना को प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिताओं का परिणाम निबंध प्रतियोगिता में गोचर कृषि इंटर कॉलेज की आरती विश्वकर्मा प्रथम स्थान पर रहीं, जबकि किसान सेवक इंटर कॉलेज ननौता की किसा बतूल द्वितीय स्थान पर रहीं।

वाद-विवाद प्रतियोगिता में गोचर कॉलेज की सलेहा नूर ने बेहतरीन वक्तृत्व क्षमता का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं चमन लाल दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज की मेधा रानी ने दूसरा स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता में चमन लाल दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज की बुलबुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि गोचर कॉलेज की राखी द्वितीय स्थान पर रहीं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं मुख्य अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रहित में सक्रिय रहने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल के त्याग, नेतृत्व और एकता के संदेश को युवा पीढ़ी को अपनाना चाहिए ताकि देश की प्रगति में उनका योगदान सशक्त हो सके।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले