बीएसए के औचक निरीक्षण में 2 स्कूल मिले बंद शिक्षकों में मचा हड़कंप - कुएं में मिला 75 वर्षीय महिला का शव, गांव में मचा हड़कंप - सायबर टीम की सक्रियता से थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम महत, जगमहंत एवं बम्हनीडीह मंदिर में भी हुई थी चोरी का 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा - सेवा सेतु पोर्टल में उत्कृष्ट प्रदर्शन: बलरामपुर के निर्दोष लकड़ा बने प्रदेश के टॉप ट्रांजैक्शन वीएलई - खेत पर पशु बांधने को लेकर चले लाठी-डंडों, साथ में हुई फायरिंग, आधा दर्जन घायल, वीडियो वायरलबीएसए के औचक निरीक्षण में 2 स्कूल मिले बंद शिक्षकों में मचा हड़कंप - कुएं में मिला 75 वर्षीय महिला का शव, गांव में मचा हड़कंप - सायबर टीम की सक्रियता से थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम महत, जगमहंत एवं बम्हनीडीह मंदिर में भी हुई थी चोरी का 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा - सेवा सेतु पोर्टल में उत्कृष्ट प्रदर्शन: बलरामपुर के निर्दोष लकड़ा बने प्रदेश के टॉप ट्रांजैक्शन वीएलई - खेत पर पशु बांधने को लेकर चले लाठी-डंडों, साथ में हुई फायरिंग, आधा दर्जन घायल, वीडियो वायरल

खेत पर पशु बांधने को लेकर चले लाठी-डंडों, साथ में हुई फायरिंग, आधा दर्जन घायल, वीडियो वायरल

विवादित जमीन पर पशु बांधने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से मारपीट में आधा दर्जन घायल; फायरिंग के आरोप से पुलिस का इनकार, जांच जारी।

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, August 5, 2026

फर्रुखाबाद।

जनपद के कंपिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शेखपुर हुसंगा गांव में खेत पर पशु बांधने को लेकर उपजे विवाद ने हिंसक का रूप ले लिया। इस घटना में दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग का भी गंभीर आरोप लगा है। संघर्ष में दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं।
विवाद की मुख्य वजह
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शेखपुर हुसंगा गांव में एक विवादित जमीन पर दोनों पक्ष अपना-अपना मालिकाना हक जता रहे हैं। इसी जमीन पर पशु बांधने और खूंटा गाड़ने को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव उत्पन्न हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।


दोनों पक्षों के आरोप
पहला पक्ष: मनोज कुमार पुत्र विजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह बुधवार को अपने खेत पर पशु बांधने गए थे। आरोप है कि तभी गांव के सत्यवीर, जदवीर, छोटेलाल, श्रीकृष्ण, राजेश्वर और अमरपाल लाठी-डंडे और अवैध हथियार लेकर मौके पर पहुंचे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। मनोज का आरोप है कि जान बचाकर भागने पर राजेश्वर ने जान से मारने की नीयत से रायफल से फायर कर दिया। बीच-बचाव करने आए उनके भाई सचिन और शिव कुमार के साथ भी मारपीट की गई।
दूसरा पक्ष: अजय पाल पुत्र पृथ्वीराज का कहना है कि वह अपने घर पर थे, तभी मनोज अपने साथियों के साथ आया और उनकी जमीन पर खूंटा गाड़ने लगा। विरोध करने पर दूसरे पक्ष ने उनके साथ मारपीट की और फायरिंग कर गांव में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया।
पुलिस की कार्रवाई और स्थिति
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने सभी घायलों को त्वरित उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज भेजा।
इस घटना से जुड़ा एक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर हंगामा करते नजर आ रहे हैं। हालांकि अपना चैनल वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
कंपिल थाना प्रभारी नितिन चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि फायरिंग का आरोप गलत है। दोनों पक्षों के घायलों का मेडिकल करा दिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले