सोनभद्र के सभी थानों में पीस कमेटी की बैठकें, रमजान-रामनवमी पर सौहार्द का संदेश - दुद्धी महिला थाना की तत्परता: भटकी नाबालिग को दो दिन में परिजनों से मिलाया - अनपरा पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार - दुद्धी में पीस कमेटी की बैठक: रमजान-रामनवमी पर शांति-सौहार्द का आह्वान - ‘बेटियां नहीं होंगी बोझ’: FRCT ने सोनभद्र में विवाह शगुन योजना का किया सत्यापनसोनभद्र के सभी थानों में पीस कमेटी की बैठकें, रमजान-रामनवमी पर सौहार्द का संदेश - दुद्धी महिला थाना की तत्परता: भटकी नाबालिग को दो दिन में परिजनों से मिलाया - अनपरा पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार - दुद्धी में पीस कमेटी की बैठक: रमजान-रामनवमी पर शांति-सौहार्द का आह्वान - ‘बेटियां नहीं होंगी बोझ’: FRCT ने सोनभद्र में विवाह शगुन योजना का किया सत्यापन

महिला सुरक्षा को लेकर थाना प्रभारी राधेश्याम यादव स्वयं मैदान में उतरे

थाना प्रभारी राधेश्याम यादव संग एसआई देवेंद्र सिंह व एसआई नेहा चौधरी ने छात्राओं को किया जागरूक, सब इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह और सब इंस्पेक्टर नेहा चौधरी ने बढ़ाया महिलाओं, छात्रों में आत्मविश्वास

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, January 28, 2026

Station in-charge Radheshyam Yadav himself came forward to take up the cause of women's safety.

वरदान, संवाददाता रामपुर मनिहारान
सहारनपुर।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आशीष तिवारी के निर्देशानुसार थाना रामपुर मनिहारान पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 एवं ‘शक्ति दीदी’ अभियान के अंतर्गत चाणक्य इंटरनेशनल एकेडमी स्कूल में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी राधेश्याम यादव स्वयं मौजूद रहे। थाना प्रभारी के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह एवं महिला उपनिरीक्षक नेहा चौधरी ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, आपातकालीन सेवाओं एवं साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी।

इस दौरान डायल-112, महिला हेल्पलाइन-181, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा-102 तथा साइबर हेल्पलाइन-1930 की विस्तृत जानकारी दी गई।उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, साइबर फ्रॉड अथवा डिजिटल अरेस्ट जैसी घटनाओं की स्थिति में बिना भय के तुरंत पुलिस से संपर्क करें। थाना प्रभारी राधेश्याम यादव ने भी छात्र-छात्राओं से सतर्क रहने और किसी भी समस्या में पुलिस की सहायता लेने का आह्वान किया। इस दौरान रवि कुमार (पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापारी एकता मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष) धर्मेंद्र तोमर( पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापारी एकता मंडल नगर अध्यक्ष) सारिका तोमर, लविश तोमर (मैनेजमेंट), मयंक सिंह, श्वेतांक शर्मा, दीपिका कपिल, मंजू त्यागी, निर्मल, विपिन कुमार एचजी विनोद कुमार , महिला कांस्टेबल मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले