धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्नधनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न

छात्रा से अश्लील हरकतें व ब्लैकमेल कर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी इकौना के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार पाण्डेय मय हमराह के द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-223/2025 धारा 64(1),351(3) बीएनएस

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, October 29, 2025

श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी इकौना के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार पाण्डेय मय हमराह के द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-223/2025 धारा 64(1),351(3) बीएनएस व धारा 3/5 (1) उत्तर प्रदेश विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 व धारा 67 (क) आई०टी० एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त समीर अहमद पुत्र निसार अहमद मो० कबीर नगर थाना इकौना को गिरफ्तार कर समक्ष न्यायिक मजिस्ट्रेट पेश करने हेतु ग्राम न्यायालय इकौना श्रावस्ती रवाना किया गया।

घटना पीड़िता निवासी लाजपत नगर कस्बा थाना इकौना के दिये गये तहरीर के आधार पर समीर अहमद पुत्र निसार अहमद मो0 कबीर नगर थाना इकौना द्वारा पीड़िता को बहला फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फंसा कर आवेदिका को तहसील इकौना के पास नहर पटरी पर विपक्षी द्वारा ले जाकर आवेदिका के निजी अंगो से अश्लील कृत्य करने तथा पीड़िता की विडियो कॉलिंग कर अर्धनग्न फोटो लेने व वायरल करने की धमकी देते हुए आवेदिका को धर्म परिवर्तन करने के लिये दबाव बनाने एवं विपक्षी द्वारा 30 जुलाई 20/25 को आवेदिका के अश्लील फोटो वाट्सऐप पर वायरल कर देने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0-223/2025 धारा 64(1),351(3) बीएनएस व धारा 3/5 (1) उत्तर प्रदेश विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 व धारा 67 (क) आई०टी० एक्ट बनाम समीर अहमद पुत्र निसार अहमद मो0 कबीर नगर थाना इकौना के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त में नामित अभियुक्त समीर अहमद उपरोक्त को मुखबिर की सूचना पर इकौना भिनगा बाइपास तिराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा रहा है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले