400 छात्राओं की वर्षों पुरानी परेशानी खत्म, आदर्श एंग्लो इंटर कॉलेज में बना शौचालय :- अजीम आलम - जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित - अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई, उपजिलाधिकारी ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई विश्वकर्मा जयंती - बिजली व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम की पहल400 छात्राओं की वर्षों पुरानी परेशानी खत्म, आदर्श एंग्लो इंटर कॉलेज में बना शौचालय :- अजीम आलम - जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित - अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई, उपजिलाधिकारी ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई विश्वकर्मा जयंती - बिजली व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम की पहल

बंद स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड का कंकाल, सिर धड़ से अलग मिला

कानपुर के चकेरी में मैरी जीसस स्कूल में हुआ सनसनीखेज खुलासा, 20 दिन पहले ज्वॉइन की थी नौकरी, हत्या की आशंका

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, September 9, 2025

संवाददाता, हरिओम द्विवेदी, कानपुर । कानपुर के चकेरी थानाक्षेत्र में स्थित बंद पड़े मैरी जीसस स्कूल में बुधवार सुबह सनसनी फैल गई, जब स्कूल के अंदर एक कमरे में सिक्योरिटी गार्ड का कंकाल मिला। खास बात यह रही कि कंकाल का सिर धड़ से अलग था। मृतक ने महज 20 दिन पहले ही नौकरी ज्वॉइन की थी। पुलिस ने मामले को हत्या मानकर जांच शुरू कर दी है।

गोविंद नगर कच्ची बस्ती निवासी राम प्रसाद (60) दहेली सुजानपुर स्थित मैरी जीसस स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में तैनात थे। उनके परिवार में पत्नी शांति देवी, बेटा आशीष रावत, अंकित रावत और दो बेटियां दीपा व ज्योति हैं। भाई नंदलाल ने बताया कि 7 जुलाई को ही उन्होंने यह नौकरी शुरू की थी। इससे पहले वह पेंटिंग का काम करते थे और करीब आठ माह से बेरोजगार थे।

स्कूल प्रबंधन ने करीब एक साल पहले यह स्कूल बेच दिया था, तब से यह बंद पड़ा था। इसकी देखरेख ठेकेदार गंगा सिंह और केयरटेकर अमित सिंह कर रहे थे। परिजनों के अनुसार, कुछ दिन से राम प्रसाद का फोन बंद आ रहा था। बुधवार सुबह ठेकेदार व पुलिस मौके पर पहुंचे तो कमरे में पड़ा कंकाल देखकर सभी दंग रह गए। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले