धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्नधनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न

पोस्टर प्रतियोगिता में कम्पोजिट विद्यालय लेदवा के बच्चों ने ली बढ़ चढ़कर भागीदारी

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, October 12, 2025

अभिषेक शुक्ला शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर।

शोहरतगढ़। ब्लॉक संसाधन केंद्र शोहरतगढ़ अंतर्गत प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। क्षेत्र के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय लेदवा में विद्यालय के छात्र अशोक, बृजेश, नेहा, रोशनी , प्रियंका व साधना आदि ने पोस्टर निर्माण व निबंध प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के दिन सम्मानित किया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और तिरंगे के साथ व्यक्तिगत और भावनात्मक संबंध बनाने के लिए प्रेरित किया गया है। वर्तमान में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के पहले चरण में विद्यालयों के बच्चों ने पोस्टर, निबंध, चित्रकला प्रतियोगिताओ में प्रतिभागिता की है।

प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर बच्चे काफी खुश दिखे। इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक अमरेश कुमार, मुस्तन शेरुल्लाह, राकेश जायसवाल , सिद्धार्थ कुमार, पवन कुमार, मनमोहन, रेनू मद्धेशिया, राकेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले