जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को चेताया - धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजाजनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को चेताया - धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

श्री खाटू श्याम मित्र मंडल द्वारा आज गाजियाबाद में भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन

21वें वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन करने जा रही है ये मंडली

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, November 2, 2025

Shri Khatu Shyam Mitra Mandal organized a Bhoomi Pujan program in Ghaziabad today.

शहाना मलिक, गाजियाबाद

गाजियाबाद । श्री खाटू श्याम मित्र मंडल द्वारा संस्था के मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल ने बताया कि,हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री खाटू श्याम मित्र मंडल अपने 21वें वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन करने जा रही है। यह वार्षिक उत्सव अत्यंत श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जाएगा।

संस्था के चेयरमैन ए.के. तिवारी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह उत्सव 7 नवम्बर 2025 को आयोजित होगा। कार्यक्रम में महंत नारायण गिरी महाराज एवं गिरीशनंद महाराज का पावन सान्निध्य प्राप्त होगा। कार्यक्रम में श्याम जगत के भजन सम्राट नंदू भैया एवं प्रसिद्ध पार्श्व गायक कन्हैया मित्तल अपने मधुर भजनों से बाबा श्याम को रिझाएंगे।

इनके साथ कोमल शर्मा (जयपुर), अनिल जानी (मेरठ), विशाल शैली (पटियाला) तथा मयूर जी (सोनीपत) अपनी भक्ति सुरों से वातावरण को श्याममय करेंगे।बाबा श्याम के लिए एक विशाल एवं आकर्षक पंडाल तैयार किया जा रहा है। कोलकाता के विशेष कारीगरों द्वारा बाबा का विशेष बागा निर्मित किया जा रहा है। बाबा को विशेष पुष्पों से सजाया जाएगा तथा 56 प्रकार के भोग अर्पित किए जाएंगे।

इत्र वर्षा एवं सभी श्याम भक्तों के लिए प्रसाद एवं भोजन प्रसादम की व्यवस्था की गई है। प्रेस वार्ता के दौरान दिल्ली गेट प्राचीन देवी मंदिर के महंत श्री गीतानंद जी महाराज के कर-कमलों द्वारा एक पुस्तक का विमोचन भी किया गया, जिसमें श्री नंदू जी के 800 भजनों का संकलन किया गया है।संस्था के अध्यक्ष श्री सौरभ गर्ग ने सभी श्याम प्रेमियों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर बाबा श्याम के दर्शन एवं आशीर्वाद का लाभ प्राप्त करें। प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से अमित अरोड़ा रामकृपाल शर्मा दीपक अग्रवाल मुकेश बंसल विजय गर्ग जितेंद्र यादव राजा ओबेरॉय के के स्वामी आदि प्रमुख पदाधिकारी गण उपस्थित रहे l

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले