तीसरी बार तहसील अध्यक्ष चुने गए धर्मेन्द्र मिश्रा,पत्रकार हितों के संघर्ष का लिया संकल्प - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिलतीसरी बार तहसील अध्यक्ष चुने गए धर्मेन्द्र मिश्रा,पत्रकार हितों के संघर्ष का लिया संकल्प - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिल

निगम की मेहनत रंग लायी, निर्बाध गति से बही ढमोला नदी

-निचले इलाकों से मढ़ पम्प और सक्सन मशीन लगाकर करायी गयी जल निकासी दैनिक अयोध्या टाइम्स-सहारनपुर। नगर निगम की मेहनत रंग लायी और आज ढमोला नदी अपने नये स्वरुप में निर्बाध गति से बहती नजर आयी। उधर नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर जलभराव वाले दस क्षेत्रों

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, June 25, 2025

-निचले इलाकों से मढ़ पम्प और सक्सन मशीन लगाकर करायी गयी जल निकासी

दैनिक अयोध्या टाइम्स-
सहारनपुर। नगर निगम की मेहनत रंग लायी और आज ढमोला नदी अपने नये स्वरुप में निर्बाध गति से बहती नजर आयी। उधर नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर जलभराव वाले दस क्षेत्रों में मढ़ पम्प तथा चार स्थानों पर सक्सन मशीन लगाकर पानी निकाला गया। नगरायुक्त ने जलनिकासी का कार्य प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिए हैं।
महापौर डॉ. अजय कुमार व नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर नगर निगम पिछले करीब डेढ़ माह से जेसीबी व पोकलेन आदि अपने निजी संसाधनों से ढमोला नदी की सफाई करा रहा है, ताकि ढमोला नदी के आस-पास रहने वाले लोग तेज बारिश से नदी में पानी अधिक आने पर प्रभावित न हो सके। जेडएसओ राजीव चौधरी ने बताया कि निगम द्वारा न केवल ढमोला की सफाई की गयी है बल्कि महापौर व नगरायुक्त के निर्देश पर सफाई करते हुए उसकी चौड़ाई भी बढ़ायी गयी है। जिसके कारण आज ढमोला नदी अपने नये स्वरुप में निर्बाध गति के साथ बहती नजर आयी। उन्होंने बताया कि ढमोला सफाई अभियान अभी भी जारी है। विश्वकर्मा चौक व रामनगर क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों ने भी ढमोला के निर्बाध प्रवाह को देखकर निगम के ढमोला सफाई अभियान की सराहना की है।
उधर बारिश के कारण शहर के जिन निचले इलाकों में जल भराव की समस्या पैदा हो जाती है ऐसे दस क्षेत्रों में मढ़ पम्प लगाकर पानी की निकासी की गयी है। मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल ने बताया कि वार्ड 9 में मनोहरपुर सौ फुटा गलीरा रोड, वार्ड 31 में मानकमऊ कॉलोनी में प्राइमरी स्कूल के पीछे तालाब तथा नया बांस कॉलोनी टावर वाली गली और एकता कॉलोनी, वार्ड 26 में प्रकाशलोक कॉलोनी व शिवनगर कॉलोनी तथा गणेशनगर कॉलोनी,वार्ड 39 में पेपर मिल रोड स्थित न्यू इंदिरा कॉलोनी तथा काशीराम कॉलोनी/दाबकी, वार्ड 8 मंे विश्वास नगर कॉलोनी व चकदेवली में मढ़ पम्प लगाकर जल निकासी करायी गयी है। इसके अलावा पुलिस लाइन, दिल्ली रोड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी, कलक्ट्रेट तथा देहरादून रोड पर गहराई में स्थित औद्योगिक क्षेत्र में सक्सन मशीन लगाकर जल निकासी की गयी है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले