एसपी के निर्देशन में चन्द्रपुर थाना में ग्राम कोटवारों की बैठक, सदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल देने के निर्देश - एम्स रायबरेली में 'विश्व स्तनपान सप्ताह 2026' का हुआ उद्घाटन - यूको बैंक से ₹1 करोड़ का लोन दिलाने का झांसा देकर ₹10.87 लाख की ठगी, आरोपी इंदौर से गिरफ्तार - थाना सारागांव पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता महज 05 घंटे में गुम नाबालिग बालिका को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा - जनपद पंचायत डभरा में नहीं चलता प्रशासन का नियंत्रणएसपी के निर्देशन में चन्द्रपुर थाना में ग्राम कोटवारों की बैठक, सदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल देने के निर्देश - एम्स रायबरेली में 'विश्व स्तनपान सप्ताह 2026' का हुआ उद्घाटन - यूको बैंक से ₹1 करोड़ का लोन दिलाने का झांसा देकर ₹10.87 लाख की ठगी, आरोपी इंदौर से गिरफ्तार - थाना सारागांव पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता महज 05 घंटे में गुम नाबालिग बालिका को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा - जनपद पंचायत डभरा में नहीं चलता प्रशासन का नियंत्रण

मॉडल ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर में फॉगिंग एवं सेनीटाइजर स्प्रे हुआ एक साथ

सहयोग संस्था ने की स्वच्छता को लेकर बैठक गोपाल गुप्ता क्राइम ब्यूरो दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र जनपद की मॉडल ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर में संचारी रोगों से बचाव है हेतु फागिंग एवं सेनीटाइजर स्प्रे दोनों की मशीन साथ-साथ चली और इसके साथ-साथ ग्राम पंचायत में सहयोग

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, July 19, 2025

सहयोग संस्था ने की स्वच्छता को लेकर बैठक

गोपाल गुप्ता क्राइम ब्यूरो दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र

जनपद की मॉडल ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर में संचारी रोगों से बचाव है हेतु फागिंग एवं सेनीटाइजर स्प्रे दोनों की मशीन साथ-साथ चली और इसके साथ-साथ ग्राम पंचायत में सहयोग संस्था के पदाधिकारियो ने पहुंचकर ग्राम वासियों के बीच स्वच्छता अभियान की बैठक की । संस्था की डायरेक्टर तराना जमाल ने सभी ग्राम वासियों को समझाते हुए कहा कि स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता का होना अति आवश्यक है, इसलिए सभी ग्रामवासी स्वच्छता को अपनाए और अपने अपने घर बा घर के बाहर हर समय साफ सफाई रखें, रास्तों पर ब नालियों में कूड़ा, करकट, पन्नी आदि बिल्कुल भी ना डालें ,और पीने के लिए स्वच्छ जल का प्रयोग करें । संस्था के संरक्षक एवं ग्राम के प्रधान अनिल गुप्ता ने कहा कि हमारी ग्राम पंचायत में समय-समय पर फॉगिंग एवं सेनीटाइजर स्प्रे का कार्य होता रहता है ,और मैं जनपद के सभी प्रधान साथियों से निवेदन करता हूं कि वह सभी भी अपनी ग्राम पंचायत में समय-समय पर फॉगिंग एवं सेनीटाइजर स्प्रे का कार्य कराते रहे । संस्था के संरक्षक शाहनवाज खा एडवोकेट व अध्यक्ष रजनी गुप्ता ने बताया कि आज स्वच्छता बैठक के साथ-साथ ग्राम पंचायत में पौधा रोपण कर अशोक के पौधे भी लगाए हैं ,और हम प्रत्येक कार्यक्रम में पौधारोपण अवश्य ही करते रहेंगे । कार्यक्रम में संस्था के महासचिव विकास सक्सेना, कोषाध्यक्ष महेंद्र दुबे, नुजहत अंजुम, लुबना जिया, सरदार हरजीत सिंह ,ग्राम विकास अधिकारी राकेश कुमार,यशपाल सिंह ,लड्डन अली, श्रीकांत दीक्षित ,रामपाल ,बेटाराम , वेदपाल ,सतीश कुमार, नसीरुद्दीन ,राजेश दीक्षित आदि सहित सभी ग्रामवासी मौजूद रहे ।।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले