मुंबई के छात्रों के बीच 150 सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी - कार्यक्रम में बुजुर्गों एवं कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित। - नरेन्द्र मोदी ने हॉर्नबिल महोत्सव को भारत की सांस्कृतिक भव्यता और पूर्वोत्तर के बढ़ते आत्मविश्वास का उत्सव बताने वाले एक लेख को साझा किया - द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार प्रदान किए - फेरों से पहले टूटी शादी; दूल्हा 20 लाख रुपए, कार की मांग पर अड़ा, बारात लौटीमुंबई के छात्रों के बीच 150 सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी - कार्यक्रम में बुजुर्गों एवं कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित। - नरेन्द्र मोदी ने हॉर्नबिल महोत्सव को भारत की सांस्कृतिक भव्यता और पूर्वोत्तर के बढ़ते आत्मविश्वास का उत्सव बताने वाले एक लेख को साझा किया - द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार प्रदान किए - फेरों से पहले टूटी शादी; दूल्हा 20 लाख रुपए, कार की मांग पर अड़ा, बारात लौटी

ग्राम कुईरी के प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने मर्ज किए गए विद्यालय समस्तीपुर में जाने से किया मना

डीएम से गांव में ही स्कूल संचालन की लगाई गुहार

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, November 5, 2025

प्रिंस गुप्ता ब्यूरो चीफ

शाहजहांपुर । जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम कुईरी ग्राम पंचायत कोना याकूपुर स्कूल के अध्यापकों बुधवार के दिन बंद कर दिया। और बच्चों को समस्तीपुर के विद्यालय ले जाने लगे। अध्यापकों ने दो बार बच्चों को समस्तीपुर को ले जाने की कोशिश की परंतु कोई भी बच्चा जान को तैयार नहीं हुआ. बच्चे पढ़ने के लिए स्कूल के गेट पर एकत्र हुए । ग्रामीणों ने बच्चों का वीडियो बनाया जिसमें बच्चे बताते हुए कह रहे हैं हमारे यहां 56 बच्चे हैं हम दूसरे स्कूल में पढ़ने नहीं जाएंगे दूसरा स्कूल गांव से दूर पड़ता है। रास्ते में तालाब एवं भीड़ वालों वाली सड़क पड़ती है। हम पढ़ेंगे तो इसी स्कूल में नहीं तो कहीं पढ़ने नहीं जाएंगे।

जानकारी के अनुसार गांव के लोगों ने 29 अप्रैल को एसडीएम को जलालाबाद स्कूल मर्ज न किए जाने को मांग को लेकर ज्ञापन दिया था.आज 30 तारीख है मास्टर लोग आए और स्कूल बंद करके चले गए।एसडीएम स्कूल की समस्या के बारे में कोई भी एक्शन नहीं लिया है। ग्रामीणों का कहना है. हमारी सरकार से यही अपील है कि हमारा गांव का स्कूल बंद ना किया जाए। खबर बुधवार दिन के 11:00 की है।

झोअना के सहायक अध्यापक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि उनके विद्यालय में 57 बच्चे पंजीकृत में जबकि पड़ोस के विद्यालय में जहां विद्यालय मर्ज किया गया है वहां बच्चे 50 से कम है फिर भी उनके विद्यालय को समस्तीपुर में अटैच किया गया है। सरकार ने जो आदेश किया है हम उसके अधीन काम करते हैं। अभिभावक नर्सिंग का कहना है कि उनके गांव में बच्चे अधिक हैं जबकि समस्तीपुर में काम है विद्यालय उनके गांव में रहना चाहिए। बैंक बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता से जब बात की गई तो उन्होंने बताया खंड शिक्षा अधिकारी को जांच सौपी गई है उनकी आख्या आने के बाद उचित निर्णय लिया जाएगा |

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले