धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्नधनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न

जलालाबाद के मोहल्ला जमदग्नि नगर में चोरों ने बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर लाखों के माल जेवर उड़ाए

प्रिंस गुप्ता ब्यूरो चीफ शाहजहांपुर। जनपद के जलालाबाद के मोहल्ला जमदग्नि नगर में बीती रात अज्ञात चोरों ने बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर घर में घुसकर सोने चांदी के जेवर एवं अन्य सामान की चोरी कर फरार हो गए घटना की जानकारी जब हुई जब मकान

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, November 5, 2025

प्रिंस गुप्ता ब्यूरो चीफ

शाहजहांपुर। जनपद के जलालाबाद के मोहल्ला जमदग्नि नगर में बीती रात अज्ञात चोरों ने बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर घर में घुसकर सोने चांदी के जेवर एवं अन्य सामान की चोरी कर फरार हो गए घटना की जानकारी जब हुई जब मकान की मलिक महिला मुन्नी देवी आज बुधबार सुबह 7:00 बजे जब जयपुर से वापस लौट कर आई तो उन्होंने मकान का ताला टूटा देखा. अंदर गई तो सारा सामान बिखरा पड़ा था. अलमारी अटैची आज टूटी हुई थी. महिला ने बताया कुण्डल 1 जोड़ी5ग्राम,पायल 1जोड़ी,1हार सोने का 25ग्राम 1अंगूठी सोने5ग्राम, सोने की जंजीर7 ग्राम,एक नाक का फूल 1सिलाई मशीन,पेन कार्ड,आधार कार्ड बच्चों के कपड़े, 5 फूल के बर्तन,पीतल का थरिया बेला 6, एवं कीमती कपड़े व साड़ियां चोरी कर ले गए।

मुन्नी देवी के पुत्र सनोद गुप्ता ने बताया कि उनका छोटा भाई राजस्थान के जयपुर में काम करता है उनकी माता मुन्नी देवी 3 महीने पहले उनके यहां गई थी और मकान में ताला पड़ा हुआ था चाबी मां के पास ही थी वह किसी मोहल्ले में कुछ दूरी पर दूसरे घर में रहते हैं सुबह-शाम चक्कर लगाते रहते हैं. वहीं उसने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और चोरी किए गए सामान को नोट किया. पीड़ित में इसकी सूचना पुलिस को दे दी है. और वह जल्द ही थाने जाकर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग करेगा।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले