गलगलिया बाजार में भीषण अग्निकांड, कई दुकानें जलकर खाक - सहयोग शिविर में दिए गए आवेदनों की रसीद संभालकर रखें: अहमद हुसैन - औचक निरीक्षण में गायब मिले 147 कर्मचारियों पर गिरी गाज - एबीवीपी अवध प्रांत अभ्यास वर्ग संपन्न: अश्वनी मौर्य बने लखनऊ ग्रामीण के विभाग संगठन मंत्री - किशनगंज में भीषण सड़क हादसा: 8 घायलगलगलिया बाजार में भीषण अग्निकांड, कई दुकानें जलकर खाक - सहयोग शिविर में दिए गए आवेदनों की रसीद संभालकर रखें: अहमद हुसैन - औचक निरीक्षण में गायब मिले 147 कर्मचारियों पर गिरी गाज - एबीवीपी अवध प्रांत अभ्यास वर्ग संपन्न: अश्वनी मौर्य बने लखनऊ ग्रामीण के विभाग संगठन मंत्री - किशनगंज में भीषण सड़क हादसा: 8 घायल

अखंड भारत के सूत्रधार थे सरदार पटेल – पं. रविन्द्र शर्मा

बार एसोसिएशन हाल में गुरुवार को सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मोत्सव पूर्व संध्या पर श्रद्धापूर्वक मनाया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ बार एसोसिएशन महामंत्री अमित सिंह ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, October 30, 2025

Sardar Patel was the architect of united India – Pt. Ravindra Sharma

संवाददाता हरिओम द्विवेदी

कानपुर। बार एसोसिएशन हाल में गुरुवार को सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मोत्सव पूर्व संध्या पर श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बार एसोसिएशन महामंत्री अमित सिंह ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समुदाय सरदार पटेल के दिखाए मार्ग पर चलकर अधिवक्ताओं की एकता को सुदृढ़ बनाएगा और अधिवक्ता हितार्थ कार्य करता रहेगा।

पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन पं. रविन्द्र शर्मा ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल स्वतंत्र भारत के पहले उपप्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री रहे। वे महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर अधिवक्ता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। उन्होंने अपने अदम्य साहस और कुशल नेतृत्व से 562 छोटी-बड़ी रियासतों को भारतीय संघ में विलय कराया, जिसके कारण उन्हें “लौह पुरुष” कहा गया।

पं. शर्मा ने कहा, “हम गर्व से कहते हैं कि अखंड भारत के सूत्रधार सरदार पटेल ही थे। उन्होंने सत्याग्रह, असहयोग और भारत छोड़ो जैसे आंदोलनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा बारडोली सत्याग्रह में किसानों का नेतृत्व कर ‘सरदार’ की उपाधि प्राप्त की।”

कार्यक्रम के अंत में सभी अधिवक्ताओं ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता भानू द्विवेदी, वीरेंद्र पासी, राम नवल कुशवाहा, संजीव कपूर, के.के. बाजपेई, ओ.पी. दुबे, नीरज त्रिपाठी, के.के. यादव, गणेश, राकेश त्रिपाठी, राकेश सिद्धार्थ, शिवम गंगवार, योगेश कुमार, वीर जोशी सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले