वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश - क्रॉम्पटन की वॉलस्माईल लाइटिंग से रोशनी में दिखेगा स्टाइलवर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश - क्रॉम्पटन की वॉलस्माईल लाइटिंग से रोशनी में दिखेगा स्टाइल

आवास योजना में रिश्वतखोरी का आरोप, दिव्यांग ने डीएम से लगाई गुहार

दिव्यांग ने लगाया आरोप, जिलाधिकारी को सौपा शिकायती पत्र

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, August 30, 2025

दैनिक अयोध्या टाइम्स ब्यूरो रिपोर्ट

संतकबीरनगर। जनपद के साथा विकासखंड अंतर्गत अठलोहिया गांव निवासी एक दिव्यांग ने ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि आवास योजना की किस्त दिलाने के नाम पर प्रधान ने 45 हजार रुपए की रिश्वत ली।

पीड़ित गोरखनाथ सैनी पुत्र शीतल ने जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपते हुए बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री विकलांग आवास योजना के तहत 1.20 लाख रुपए स्वीकृत हुए थे। यह राशि तीन किस्तों में मिलनी थी। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने उच्चाधिकारियों को देने के नाम पर उनसे 45 हजार रुपए ले लिए और केवल 75 हजार ही उपलब्ध कराया।

पीड़ित ने कहा कि बिना रिश्वत दिए मकान पास होना संभव नहीं था। बार-बार रुपए वापस मांगने के बावजूद प्रधान ने रकम नहीं लौटाई। गोरखनाथ सैनी का आरोप है कि गांव के अन्य चार लोगों के साथ भी इसी तरह की धोखाधड़ी की गई है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले