छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल श्री रमेन डेका - Modi Cabinet ने ले लिये बड़े फैसले, किसानों और नौजवानों को दे डाली बड़ी सौगात, विकास की रफ्तार भी होगी और तेज - ECI का बड़ा फैसला: Delhi, Punjab समेत 4 राज्यों में वोटर लिस्ट की समय-सीमा बढ़ी - Mamata Banerjee का BJP पर तीखा प्रहार, आप चाहते हैं मुझे Heart Attack आए, पर मैं आपका अंत देखूंगी - सोनिया बंसल ने श्रेया कालरा को बताया ‘रियल गेम चेंजर’'छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल श्री रमेन डेका - Modi Cabinet ने ले लिये बड़े फैसले, किसानों और नौजवानों को दे डाली बड़ी सौगात, विकास की रफ्तार भी होगी और तेज - ECI का बड़ा फैसला: Delhi, Punjab समेत 4 राज्यों में वोटर लिस्ट की समय-सीमा बढ़ी - Mamata Banerjee का BJP पर तीखा प्रहार, आप चाहते हैं मुझे Heart Attack आए, पर मैं आपका अंत देखूंगी - सोनिया बंसल ने श्रेया कालरा को बताया ‘रियल गेम चेंजर’'

दस दिन पहले समरजीत की विदेश मे हुई थी मौत गाँव नहीं पहुंच पाया था शव

सांसद ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र दो दिन बाद ही गाँव आ गया शव, सात वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि, आंसू रोक नहीं पाए लोग

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, October 30, 2025

Samarjeet died abroad ten days ago and his body could not reach the village.

मनोज कुमार यादव ब्यूरो

देवरिया,सलेमपुर। विदेश में किस्मत तलाशने गए युवक की वहीं मौत हो जाने से शव गाँव नही पहुंचने पर परिजन आहत थे, यूवक का शव अपने देश व गाँव लाने की कई जगह गुहार लगा रहे थे, तभी क्षेत्रीय पत्रकार रामू यादव ने सलेमपुर संसदीय क्षेत्र होने चलते सांसद रमाशंकर राजभर से मिलने की सलाह दी l

परिजन जैसे ही उनके साथ जनपद मुख्यालय जा सांसद से मिले तुरंत सांसद ने विदेश मंत्री को शव अविलम्ब घर मगांने के लिए पत्र लिखाकर भेजा, पत्र भेजने के दो दिन बाद ही समरजीत का शव भागलपुर ब्लाक के बलिया गाँव पहुंच गया, बताते है कि सलेमपुर तहसील के बलिया दक्षिण गाँव का लगभग 30 वर्षीय समरजीत पासवान पुत्र बालेश्वर पासवान दुबई के एक कम्पनी मे कार्य करता था, परिजनों के अनुसार अचानक उनकी तबीयत खराब होने से 21 अक्टूबर को उसकी मौत विदेश मे हो गई थी, इधर गाँव शव पहुंचते ही कोहराम मच गया व जवार के लोग उसके घर पहुंचने लगे,जहां समरजीत की पत्नी रीता देवी रोते रोते बदहवाश हो जा रही थी l

सात वर्षीय बेटा दर्शीत, मां मतीरानी देवी, पिता बालेश्वर भाई फेकू, राजू व सुजीत व दो बहनें सहित पुरे परिवार का रोते-रोते बुरा हाल था,वही देर शाम समरजीत का सरयू नदी के तट पर अंतिम संस्कार हुआ जहां उसके सात वर्षीय बेटे ने मुखाग्नि दी, ये देख वहां उपस्थित लोगों की आंखें भार आई‌ l

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले