सर्पदंश से 12 वर्षीय बालिका की मौत, परिवार में मचा कोहराम - एम्स रायबरेली के इमरजेंसी ओटी ने साढ़े पांच माह में 651 सफल ऑपरेशन किए - 20 जुलाई को ब्लैक डे के रूप में याद रखा जाएगा -अखिलेश माही - धरमजयगढ़ मांड नदी जलविद्युत परियोजना पर दायर जनहित याचिका खारिज, उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी— "अखबारी खबरें नहीं, ठोस साक्ष्य चाहिए! - साइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तारसर्पदंश से 12 वर्षीय बालिका की मौत, परिवार में मचा कोहराम - एम्स रायबरेली के इमरजेंसी ओटी ने साढ़े पांच माह में 651 सफल ऑपरेशन किए - 20 जुलाई को ब्लैक डे के रूप में याद रखा जाएगा -अखिलेश माही - धरमजयगढ़ मांड नदी जलविद्युत परियोजना पर दायर जनहित याचिका खारिज, उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी— "अखबारी खबरें नहीं, ठोस साक्ष्य चाहिए! - साइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तार

रियाद में गूंजेगा सलमान का सितारा

इस साल के जॉय फोरम में जैकी चैन, जेसन मोमोआ, शाहरुख खान और आमिर खान जैसे ग्लोबल आइकॉन भी शामिल होंगे

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, October 17, 2025

Salman's star will shine in Riyadh

मुंबई (अनिल बेदाग) : बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी उपस्थिति से दुनिया का ध्यान खींचने जा रहे हैं। इस बार मंच है रियाद, सऊदी अरब में आयोजित होने वाला जॉय फोरम 2025, जो 16 और 17 अक्टूबर को होने वाला है। यह फोरम मनोरंजन, नवाचार और इंसानियत का संगम माना जाता है, जिसमें दुनिया भर से फिल्म, कला और टेक्नोलॉजी के दिग्गज एकत्रित होंगे।

इस साल के जॉय फोरम में जैकी चैन, जेसन मोमोआ, शाहरुख खान और आमिर खान जैसे ग्लोबल आइकॉन भी शामिल होंगे। लेकिन सबसे ज़्यादा चर्चा में हैं सलमान खान, जो फोरम के दूसरे दिन एक खास सेशन में “हीरो बनने और स्टारडम को निभाने” पर अपने विचार साझा करेंगे।

यह सेशन सुहा नवैलाटी द्वारा मॉडरेट किया जाएगा, जिसमें सलमान सिनेमा की आत्मा, बॉलीवुड की वैश्विक पहचान और इंसानियत के संदेश पर खुलकर बात करेंगे। अपने सिग्नेचर अंदाज में सलमान कहेंगे ।

> “आप स्टारडम का पीछा नहीं करते, बल्कि उसे सुरक्षित रखते हैं।”

सलमान खान की बातों से प्रेरणा लेने के साथ-साथ फोरम में नए विचारों, तकनीक और मनोरंजन की दिशा पर भी चर्चा होगी।

दूसरी ओर, सलमान खान की आने वाली फिल्मों की लाइनअप भी फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं। उनकी वॉर ड्रामा ‘बैटल ऑफ़ गालवान’ का पहला लुक इंटरनेट पर धमाल मचा चुका है। वहीं, कबीर खान के निर्देशन में बनने वाली ‘बजरंगी भाईजान 2’ एक बार फिर दिलों को छू जाने वाली कहानी लेकर आएगी।

रियाद का मंच तैयार है, और सलमान खान फिर से दिखाने वाले हैं कि असली हीरो वही होता है जो स्क्रीन पर नहीं, दिलों में बसता है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले