तीसरी बार तहसील अध्यक्ष चुने गए धर्मेन्द्र मिश्रा,पत्रकार हितों के संघर्ष का लिया संकल्प - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिलतीसरी बार तहसील अध्यक्ष चुने गए धर्मेन्द्र मिश्रा,पत्रकार हितों के संघर्ष का लिया संकल्प - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिल

शांतिपूर्वक मनाया गया मुहर्रम का त्यौहार

वरदान कोरी दैनिक अयोध्या टाइम्स रामपुर मनिहारानहजरत इमाम हुसैन व उनके परिवार की सच्चाई के प्रति बलिदान की याद में मनाया जाने वाला मुहर्रम रविवार को क्षेत्र में शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में साथ मनाया गया।अखाड़ों में युवाओं ने एक से बढ़कर एक खेल दिखाकर अपनी कला

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, July 6, 2025

वरदान कोरी दैनिक अयोध्या टाइम्स रामपुर मनिहारान
हजरत इमाम हुसैन व उनके परिवार की सच्चाई के प्रति बलिदान की याद में मनाया जाने वाला मुहर्रम रविवार को क्षेत्र में शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में साथ मनाया गया।अखाड़ों में युवाओं ने एक से बढ़कर एक खेल दिखाकर अपनी कला कौशल का प्रदर्शन किया। मोहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।हर अखाड़े के साथ सैकड़ों लोग उत्साह बढ़ाने को चल रहे थे।अखाड़ों में शासन की गाइडलाइंस के अनुसार खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाए। मोहर्रम के जुलूस में देश भक्ति की मिसाल भी देखने को मिली सभी अखाड़े देश की आन बान और शान तिरंगे को साथ लेकर चल रहे थे।अखाड़ा दलों ने रोमांचक खेलों का प्रदर्शन किया। जुलूस को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर सत्येंद्र नागर,एसएसआई सुरेश कुमार,शर्मा,क़स्बा इंचार्ज एसआई अनिल कुमार के साथ जगह-जगह पुलिस बल मौजूद रहा। अखाड़ा यूनियन के सरपंच आफ़ताब लाला ने टाल चौक पर सभी अखाड़े के उस्ताद,ख़लीफ़ा व खिलाड़ियों को उपहार देकर सम्मानित किया।तौहीद अब्बासी ने भी सभी अखाड़ों को सम्मानित किया। कुरेशियां अखाड़ा के खलीफा नवाब कुरैशी ने भी आबिद हसन आदि को पगड़ी पहनकर सम्मानित किया देर शाम मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। इस दौरान आबिद हसन,ख़लील अहमद,अनवर अली,अमन मलिक आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले