तीसरी बार तहसील अध्यक्ष चुने गए धर्मेन्द्र मिश्रा,पत्रकार हितों के संघर्ष का लिया संकल्प - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिलतीसरी बार तहसील अध्यक्ष चुने गए धर्मेन्द्र मिश्रा,पत्रकार हितों के संघर्ष का लिया संकल्प - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिल

कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भागवत कथा के आयोजन को लेकर निकाली भव्य कलश यात्रा

संवादाता / भरत अग्रवाल नानौता। सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा समारोह के पहले दिन कथावाचक गौभक्त श्री पुष्कर कृष्ण जी महाराज के सानिध्य में विधि-विधान के साथ वेदी पूजन किया गया। तत्पश्चात नगर में भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें शामिल पीतांबर धारी महिलाएं मंगल कलश सिर

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, July 5, 2025

संवादाता / भरत अग्रवाल

नानौता। सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा समारोह के पहले दिन कथावाचक गौभक्त श्री पुष्कर कृष्ण जी महाराज के सानिध्य में विधि-विधान के साथ वेदी पूजन किया गया। तत्पश्चात नगर में भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें शामिल पीतांबर धारी महिलाएं मंगल कलश सिर पर धारण कर प्रभु का गुणगान करते हुए चल रही थी। नगर के मौ. कानूनगोयान स्थित शिवमन्दिर बाड़ा में वेदी पूजन के पश्चात कलश यात्रा निकली गई। जो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरते हुए गंगोह मार्ग स्थित श्री चाननदास धर्मशाला पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा पर नगरवासियों ने फूल बरसाए। वहीं जगह-जगह प्रसाद वितरित किया। तत्पश्चात श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ करते हुए कथावाचक गौभक्त श्री पुष्कर कृष्ण जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत के अनुसरण से भक्तों का कल्याण होता है और जीवन में सुख व शांति का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवत कथा का श्रवण करने से मानव जीवन में एक नहीं अपितु कई जन्मों के पापों का नाश होने के साथ ही हमारे शुभ कर्मों का उदय होता है। अंत में सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण के साथ कथा संपन्न हुई।इस दौरान पूर्व डीसीडीएफ चेयरमैन कृष्ण कुमार पुंडीर, रामभूल सिंह, भाजपा नेता विवेक नामदेव, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रक्षा नामदेव, धर्मपाल अरोड़ा, कुमुद पुंडीर, रेणु पुंडीर, संजय नारंग, गीता राणा, नरेश विश्वकर्मा, सुनीता अरोड़ा, मीनाक्षी, हरीश तनेजा, सौरभ रोहिला, दीपक नामदेव, बिजेंद्र रोहिला, दर्शनलाल अरोड़ा, भूषण लाल गर्ग, नीरज धीमान, सतीश गर्ग, कृष्ण गुप्ता, शिवम राणा, विक्की शर्मा, ओम चावला, अमर चावला, मनोज अरोड़ा आदि सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले