जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को चेताया - धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजाजनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को चेताया - धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

एक पेड़ मां के नाम : माँ के सम्मान में रुद्राक्ष का पौधा रोपण राज्य मंत्री ने किया

◆राज्य मंत्री ने अपने जनदिवस पर पौधे रोपण व छात्राओ को पौधे गिफ्ट किये संवादाता / भरत अग्रवाल विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज किसान सेवक इंटर कॉलेज नानौता में एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य मंत्री औद्योगिक विकास एवं संसदीय

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, July 7, 2025

◆राज्य मंत्री ने अपने जनदिवस पर पौधे रोपण व छात्राओ को पौधे गिफ्ट किये

संवादाता / भरत अग्रवाल

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज किसान सेवक इंटर कॉलेज नानौता में एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य मंत्री औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य श्री जसवंत सैनी रुद्राक्ष का पौधा लगाकर इस अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने तुलसी का पौधा रोपण व उपप्रभागीय वनाधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत, क्षेत्रीय वनअधिकारी वैशाली चौधरी, कॉलेज प्रबंधक जिनेंद्र जैन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजित राणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज राणा सहित अन्य अतिथियों ने संतरा, सहजन, अमरूद, जामुन, हरसिंगार, आदि के तकरीबन 200 पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मंत्री जी ने सहजन भंडारे के तहत विद्यालय की छात्राओं को सहजन के पौधे घर के आंगन में लगाने को भेंट किये। मंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी मन की बात और अलग-अलग मंच से एक पेड़ माँ के नाम लगाने का आह्वान करते है। यह एक जन आंदोलन के रूप में उभरना चाहिए। हम सबको एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देख रेख भी करनी चाहिए।
कॉलेज प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि जल संकट की गंभीरता को समझना जरूरी है। “आज पानी बिक रहा है, ये सोचने वाली बात है। हमें जल संरक्षण के लिए हर संभव उपाय करने होंगे। किसानों से आग्रह है कि धान की जगह कम पानी वाली फसलें अपनाएं, ताकि जल संकट पर काबू पाया जा सके। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह रावत उपप्रभागीय वनाधिकारी, वैशाली चौधरी क्षेत्रीय वनाधिकारी, जिनेन्द्र जैन, अजित राणा, मंडल अध्यक्ष मनोज राणा,गुलशन चौधरी, खेमचंद कश्यप, गजा सिंह स्काउट प्रभारी, मनोज कुमार शर्मा NSS प्रभारी, सुधीर कुमार शर्मा क्रीड़ा अधिकारी आदि उपस्थित रहे। कार्येक्रम का सफल संचालन विजय कुमार शर्मा द्वारा किया गया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले