जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को चेताया - धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजाजनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को चेताया - धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

डीसीएम की टक्कर से दो बाग मजदूरों की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार

वरदान कोरी दैनिक अयोध्या टाइम्स संवाददाता रामपुर मनिहारानआम के बाग से साइकिल पर सवार होकर राशन लेने के लिए क़स्बे की ओर जा रहे दो बाग मज़दूरों को पीछे से तेज़ गति से आ रहे डीसीएम ने टक्कर मार दी।टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि दोनों मजदूरों की

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, July 7, 2025

वरदान कोरी दैनिक अयोध्या टाइम्स संवाददाता रामपुर मनिहारान
आम के बाग से साइकिल पर सवार होकर राशन लेने के लिए क़स्बे की ओर जा रहे दो बाग मज़दूरों को पीछे से तेज़ गति से आ रहे डीसीएम ने टक्कर मार दी।टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि दोनों मजदूरों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।घटना के बाद डीसीएम चालक डीसीएम छोड़कर फरार हो गया।सूचना पर पुलिस ने शवों को सीएचसी पहुँचाया और डीसीएम को क़ब्ज़े में लिया। बीती देर रात नानोता रोड पर चाणक्य कॉलेज के निकट से साइकिल पर दो आम के बाग के मजदूर राशन लेने के लिए क़स्बे की तरफ आ रहे थे।तभी नानोता की ओर से तेज़ गति से एक डीसीएम ने दोनों को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि दोनों मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।हादसे में साइकिल का भी चुरा हो गया।घटना के बाद डीसीएम चालक डीसीएम फ़रार हो गया। मृतकों की पहचान बबलू व इंदल निवासी ज़िला पूर्णिया बिहार के रूप में हुई।सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों की सीएचसी पहुंचाया जहाँ से पुलिस ने दोनों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।और डीसीएम की अपने क़ब्ज़े में ले लिया।
मृतक के भाई अर्जुन पुत्र जयकिशन ने पुलिस को तहरीर देकर पूरी घटना बताते हुए कार्रवाही की माँग की है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले