धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्नधनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न

कॉमर्स में ए०आई० के प्रयोग पर हुआ व्याख्यान

गोपाल गुप्ता क्राइम ब्यूरो दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र शाहजहांपुर, एस०एस० कॉलेज के वाणिज्य विभाग में,कॉमर्स में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रयोग, विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया।ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ के वाणिज्य विभाग के प्रो० मनीष कुमार ने बोलते हुए कहा कि ए०आई०

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, July 8, 2025

गोपाल गुप्ता क्राइम ब्यूरो दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र

शाहजहांपुर, एस०एस० कॉलेज के वाणिज्य विभाग में,कॉमर्स में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रयोग, विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया।ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ के वाणिज्य विभाग के प्रो० मनीष कुमार ने बोलते हुए कहा कि ए०आई० के जरिए उपभोक्ता अच्छे उत्पादों की पहचान आसानी से कर सकते हैं। उत्पादक भी ए०आई० का प्रयोग करके कम लागत पर प्रभावशाली विज्ञापन बना रहे हैं।विज्ञापन लागत कम होने से वस्तुओं की कीमतें भी कम हो जाती है। इस तरह उपभोक्ता को कम मूल्य पर अच्छा माल उपलब्ध होता है। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता तकनीकी ने उत्पादन के क्षेत्र में क्रांति ला दी है। उत्पादन की शुद्धता,गुणवत्ता और तीव्रता तीनों में वृद्धि हुई है। व्याख्यान प्रारंभ होने से पहले स्वामी शुकदेवानंद सरस्वती जी के चित्र पर पुष्पांजलि की गई। डॉ० रूपक श्रीवास्तव के संचालन में हुए कार्यक्रम के अंत में डॉ० मनीष को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ० अनुराग अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त डॉ० देवेंद्र सिंह, डॉ० कमलेश गौतम, डॉ० गौरव सक्सेना, डॉ० संतोष प्रताप सिंह आदि भी उपस्थित थे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले