पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। - मेजर ध्यानचंद की जयंती पर विद्यालय में खेल दिवस का आयोजन - - घर अंदर घुसकर नाबालिक लड़की को छेड़छाड़ करने व गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार - पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी कोटमीसोनार विनोद जटवार का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। - मेजर ध्यानचंद की जयंती पर विद्यालय में खेल दिवस का आयोजन - - घर अंदर घुसकर नाबालिक लड़की को छेड़छाड़ करने व गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार - पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी कोटमीसोनार विनोद जटवार का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

सर्व दलीय पार्षदों ने नगर निगम में चल रहे धरने का कराया समापन

दैनिक अयोध्या टाइम्स-सहारनपुर, महापौर नगर निगम और नगर आयुक्त से सर्वदलीय पार्षदों ने वार्ता करके पिछले कई दिनों से चल रहे सफाई कर्मचारियों के धरने का समापन करवाया नगर निगम सहारनपुर में 22 व्यक्तियों की 60 वर्ष आयु होने पर बिना नोटिस दिए सफाई कर्मचारी के पदों

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, June 23, 2025

दैनिक अयोध्या टाइम्स-
सहारनपुर, महापौर नगर निगम और नगर आयुक्त से सर्वदलीय पार्षदों ने वार्ता करके पिछले कई दिनों से चल रहे सफाई कर्मचारियों के धरने का समापन करवाया नगर निगम सहारनपुर में 22 व्यक्तियों की 60 वर्ष आयु होने पर बिना नोटिस दिए सफाई कर्मचारी के पदों से हटा दिया गया था जिसकी लड़ाई सफाई कर्मचारी और वाल्मीकि समाज के बड़े नेता पिछले कई दिनों से नगर निगम में धरना देकर कर रहे थे और अब उनके द्वारा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की भी शुरुआत कर दी गई थी लेकिन इस बीच नगर निगम में सर्वदलीय पार्षदों ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए महापौर और नगरआयुक्त से वार्ता कर उनमें से नौ लोगों के परिवार के लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपने का कार्य किया और जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराई उपसभापति मुकेश गक्कड़ और पार्षद दल नेता संजय गर्ग ने कहा की महापौर जी हमेशा से वाल्मीकि समाज के साथ है और उनके द्वारा हम सभी पार्षदों का आग्रह स्वीकार किया गया हम उनका आभार प्रकट करते हैं विधानसभा प्रभारी सहारनपुर नगर और पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने कहा यह वाल्मीकि समाज की जीत है और वाल्मीकि समाज का नगर के सौंदर्यकरण से लेकर सफाई व्यवस्था तक में अहम किरदार निभाते हैं यह जीत उनकी एकता की जीत है और बाकी कर्मचारियों के लिए भी वार्तालाप करके उसका निस्तारण कराया जाएगा टिंकू अरोड़ा वाल्मीकि समाज के धरने में शुरू से उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे थे राजेंद्र सिंह कोहली ने सभी सफाई कर्मचारी जिन्हें नियुक्ति पत्र दिए गए सबको बधाई देने का काम किया इस मौके पर पार्षद नितिन जाटव पार्षद राजीव अनु पार्षद सोपिन पाल और पार्षद सुधीर भी मौजूद रहे सभी वाल्मीकि समाज के लोगों के वरिष्ठ नेताओं और सफाई कर्मचारी और उनके परिवार के लोगों ने सर्वदलीय पार्षदो और नगरआयुक्त और विशेष तौर पर महापौर जी का आभार प्रकट किया

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले