वरदान संवाददाता
रामपुर मनिहारान | विधुत विभाग की टीम ने पीएसी बल के साथ क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बिजली चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी करते पकड़े गए 51 लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए गए व 108 बकायेदारों के कनेक्शन काटे जाने की कार्यवाही की गई। शुक्रवार को अधिशासी अभियंता विजय कुमार के नेतृत्व में रामपुर/ नानौता के अभियंताओं ने पीएसी बल के साथ क्षेत्र के गांव इस्लामनगर, दैदपुरा में बिजली चैकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान एक लाख रुपए से अधिक के बकायदार उपभोक्ताओं की चैकिंग की गई पूर्व में काटे गए बिजली कनैक्शनों को पुनः चलते पाए जाते पर कार्यवाही करते हुए 51 उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई इसके अलावा 108 बकायदार उपभोक्ताओं के 95.5 लाख रुपए के संयोजन को विच्छेदित एवं बकायेदार उपभोक्ताओं से 75 हजार रुपये की वसूली की गई। इस दौरान अधिशासी अभियंता विजय कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे शीघ्र ही अपने बकाया बिल जमा करा दें जिससे विछेदन व एफआईआर जैसी कानूनी कार्यवाही से बच सकें।





