गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,

राष्ट्रीय सेवा योजना में एकदिवसीय वृक्षारोपण शिविर

बेहट / सहारनपुर। सभी स्वयंसेवी विद्यार्थी अपने आसपास के पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए अपने खेतों, घरों तथा सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पेड़ पौधों का रोपण करके बाद में उनकी उचित देखभाल करने का संकल्प ले ताकि आज के मशीनरी युग में फैलने वाले

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, November 7, 2025

बेहट / सहारनपुर। सभी स्वयंसेवी विद्यार्थी अपने आसपास के पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए अपने खेतों, घरों तथा सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पेड़ पौधों का रोपण करके बाद में उनकी उचित देखभाल करने का संकल्प ले ताकि आज के मशीनरी युग में फैलने वाले वायु प्रदूषण को कम किया जा सके ।उपरोक्त विचार जनता इंटर कॉलेज बेहट के प्रधानाचार्य डॉक्टर सुभाष चंद्र ने व्यक्त किये। वे अपने विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के एकदिवसीय वृक्षारोपण शिविर में स्वयंसेवी विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे ।उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के निर्देशानुसार एक पौधा मां के नाम के अंतर्गत प्रत्येक भारतीय नागरिक का कर्तव्य है कि वे कम से कम 2-2 पौधे अपने आसपास अवश्य लगाकर उसकी उचित देखभाल करें ।अपनी मां भूमि को प्रदूषित होने से बचने के लिए यह हम सभी का दायित्व है।

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई जनता इंटर कॉलेज बेहट के कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार गौतम के निर्देशन में स्वयं सेवकों ने अनेक फल ,शुद्ध वायु ,छाया, इमारती लकड़ी , औषधियां आदि उपयोगी वस्तुएं देने वाले पौधों जैसे- नींबू ,सहजन,आंवला, नीम ,पीपल, बरगद,जामुन आदि का विद्यालय परिसर में रोपण किया। उन्होंने प्रत्येक स्वयं सेवक से वृक्षारोपण कार्यक्रम को अपने आसपास स्वयं करने तथा दूसरे नागरिकों को भी ऐसा करने हेतु प्रेरित करने को कहा ताकि प्रत्येक जीव शुद्ध वातावरण में श्वास ले सके। इस अवसर पर सर्व श्री रंजीत विश्वकर्मा, प्रदीप, शुभम ममगई,मोनू चौहान, कुशल पाल, आदि उपस्थित रहे। स्वयंसेवकों में रीतिका चौहान ,दानिश, कनिका रुहेला, काजल चौहान, गरिमा, अक्षित ,अमन ,अजीम ,आर्यन आदि रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले