विकास भवन में अफसरों और संविदा कर्मियों के कमरों से हटेंगे AC बोली - सीडीओ - नहीं बदला Bangladesh, भारत से तनाव के बीच पहले विदेशी दौरे पर चीन जा रहे तारिक रहमान - ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के मुकद्दस मौके पर क़ारी अमान रज़ा ख़ान का मुल्क और जनपद के नाम इत्तेहाद (एकरूपता) और मोहब्बत का पैगाम - TMC में इस्तीफों की सुनामी, पार्टी के सामने गहराया संकट - सोमवार की रात 8 बजे की घटना थाना लालापुर अंतर्गतविकास भवन में अफसरों और संविदा कर्मियों के कमरों से हटेंगे AC बोली - सीडीओ - नहीं बदला Bangladesh, भारत से तनाव के बीच पहले विदेशी दौरे पर चीन जा रहे तारिक रहमान - ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के मुकद्दस मौके पर क़ारी अमान रज़ा ख़ान का मुल्क और जनपद के नाम इत्तेहाद (एकरूपता) और मोहब्बत का पैगाम - TMC में इस्तीफों की सुनामी, पार्टी के सामने गहराया संकट - सोमवार की रात 8 बजे की घटना थाना लालापुर अंतर्गत

नगरायुक्त ने कराया ईईएसएल का स्टोर सील

नई लाइटों के रिप्लेसमेंट व सामान का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाये कम्पनी के वेण्डर

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, November 24, 2025

सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि ने आज शाम मल्हीपुर रोड स्थित ईईएसएल कम्पनी के बिजली सामान वाले स्टोर का निरीक्षण करने के बाद स्टोर को सील कर दिया। निरीक्षण के दौरान ईईएसएल कंपनी के वेण्डर व कर्मचारी सामान का ठीक से रिकॉर्ड नहीं दिखा पाये।

महानगर के अनेक पार्षदों ने उनके क्षेत्रों में ईईएसएल द्वारा लगायी गयी स्ट्रीट लाइटों के खराब होने तथा नगरायुक्त के आदेशों के बाद भी कम्पनी द्वारा उन्हें ठीक न कराने की शिकायतें की जा रही थी। आज शाम नगरायुक्त शिपू गिरि मल्हीपुर रोड स्थित ईईएसएल कंपनी के स्टोर पर पहुंचे और स्टोर का निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता/पथ प्रकाश प्रभारी वी बी सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान ईईएसएल के वेण्डर व कर्मचारी नई लाईट रिप्लेस होने व ठीक होने का रिकॉर्ड, सामान के आने व उपयोग होने तथा लाइटों के मेंटीनेंस सम्बंधी रिकॉर्ड ठीक से नहीं दिखा पाये। उन्होंने बताया कि ईईएसएल लाइटों के रिपेयर योग्य सामग्री भी स्टोर में नहीं पायी गयी।

पथ प्रकाश प्रभारी वी बी सिंह ने बताया कि ईईएसएल व नगर निगम के बीच अनुबंध के अनुसार उक्त सब रिकॉर्ड ठीक से न रखने और लाइट सम्बंधी पर्याप्त सामग्री न होने के कारण स्टोर सील किया गया है। उन्होंने बताया कि अनुबंध के अनुसार समय से ईईएसएल लाइटों का ठीक न होना तथा नई लाइटों का रिप्लेसमेंट न होना अनुबंध का उल्लंघन ही नहीं सरकारी कार्य में बाधा का भी द्योतक है। इसे गंभीरता से लेते हुए नगरायुक्त शिपू गिरि ने स्टोर सील कराया है। कार्रवाई के दौरान पथ प्रकाश प्रभारी वी बी सिंह के अतिरिक्त निगम के अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा के अलावा कम्पनी के वेण्डर व कर्मचारी भी मौजूद थे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले