सिविल डिफेन्स सोनभद्र की निष्क्रियता पर उठे सवाल, वार्डनों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन - शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक तिलक भवन में हुई सम्पन्न - विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर एम्स द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को खाद्य अपमिश्रण की पहचान हेतु दिया गया प्रशिक्षण - पौआखाली में विकास के दावों पर जलजमाव का ग्रहण, सीमलबाड़ी मार्ग बना परेशानी का कारण - भारतीय जनता पार्टी के 12 वर्ष पुर्ण होने पर यहां जनसंपर्क एवं जनकल्याणसिविल डिफेन्स सोनभद्र की निष्क्रियता पर उठे सवाल, वार्डनों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन - शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक तिलक भवन में हुई सम्पन्न - विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर एम्स द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को खाद्य अपमिश्रण की पहचान हेतु दिया गया प्रशिक्षण - पौआखाली में विकास के दावों पर जलजमाव का ग्रहण, सीमलबाड़ी मार्ग बना परेशानी का कारण - भारतीय जनता पार्टी के 12 वर्ष पुर्ण होने पर यहां जनसंपर्क एवं जनकल्याण

विकास भवन सभागार में ‘‘सौर्या’’ (सहारनपुर उद्यमी रोजगार युवा अभियान) का लांचिंग प्रोग्राम आयोजित

प्रदेश के 75 जनपदों में से एक मात्र सहारनपुर में इस तरह के कौशल प्रबंधन एवं उद्योग के इनोवेटिव आईडियाज कार्यक्रम सौर्या को संचालित की जा रही है आगे चलकर उत्तर प्रदेश की पहचान बनेगी-जिलाधिकारी चयनित युवाओं को उनकी स्कील मैपिंग के बाद उन्हे उनकी सोच के

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, July 29, 2025

प्रदेश के 75 जनपदों में से एक मात्र सहारनपुर में इस तरह के कौशल प्रबंधन एवं उद्योग के इनोवेटिव आईडियाज कार्यक्रम सौर्या को संचालित की जा रही है

आगे चलकर उत्तर प्रदेश की पहचान बनेगी-जिलाधिकारी

चयनित युवाओं को उनकी स्कील मैपिंग के बाद उन्हे उनकी सोच के साकारत्मक उद्योग लगाने हेतु प्रेरित किया गया

दैनिक अयोध्या टाइम्स-
सहारनपुर । जिला प्रशासन एवं जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में विकास भवन सभागार में ‘‘सौर्या’’ (सहारनपुर उद्यमी रोजगार युवा अभियान) का लांचिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मनीष बंसल, मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, उपायुक्त उद्योग वी0के0 कौशल, सहायक आयुक्त उद्योग डाॅ0 बनवारी लाल, अग्रणी बैंक जिला प्रबंधक, आई0आई0ए0 से अनुप खन्ना तथा संस्थापक एवं सी0ई0ओ0 स्कीलिंग यू नयी दिल्ली प्रवीण राजभर द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
मुख्य अतिथि मनीष बंसल द्वारा उपस्थित युवाओं को सौर्या के अन्तर्गत चयनित होने पर बधाई दी और कहा कि उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों में से एक मात्र सहारनपुर में इस तरह के कौशल प्रबंधन एवं उद्योग के इनोवेटिव आईडियाज कार्यक्रम सौर्या को संचालित की जा रही है जो आगे चलकर उत्तर प्रदेश की पहचान बनेगी। उन्होने कहा कि युवा उद्यमी बनने हेतु सबसे बडी आवश्यकता अनुभव एवं कडी मेहनत की जरूरत से ही अपने सपने को आप साकार कर सकते है।
सौर्या के अन्तर्गत प्रशिक्षण हेतु चयनित युवाओं को उनकी स्कील मैपिंग के बाद उन्हे उनकी सोच के साकारत्मक उद्योग लगाने हेतु प्रेरित किया जायेगा ताकि रोजगार लेने वाला रोजगार देने वाला बन सके। प्रशिक्षणोपरांत इन युवाओं को मुख्य मंत्री युवा विकास अभियान, मुख्य मंत्री युवा स्वरोजगार योजना आदि सहित विविध योजनाओं से ऋण के माध्यम से परियोजनाओं को साकार किया जायेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन ने कहा कि सौर्या (सहारनपुर उद्यमी रोजगार युवा अभियान) को जनपद सहारनपुर के विकास हेतु एक सकारत्मक ढांचा को तैयार करने में सेवा योजन विभाग, कौशल विकास विभाग आदि विभागों से मैपिंग के उपरांत युवाओं का चयन किया गया है। जिसमें प्रशिक्षित लोग अपनी सकारत्मक परियोजनाओं को स्थापित कर परम्परागत उद्योग से इतर मैन्युफेक्चरिंग एवं सर्विस सेक्टर स्थापित किये जायेगे। इस अभियान में युवा उद्यमियों को नवाचार तथा सकारत्मक उद्योग के संकल्पों के साथ आगे बढना होगा। आज के इस उद्घाटन कार्यक्रम के बाद इन युवाओं को 05 सप्ताह का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग वी0के0कौशल द्वारा उपस्थित युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सौर्या प्रोग्राम नवाचार का नये आईडियाज का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम की शुरूआत जनपद सहारनपुर से हो रही है जिसमें युवाओं को प्रशिक्षण के उपरांत जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं से ऋण उपलब्ध कराया जायेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री अनुप खन्ना द्वारा युवाओं को अपने अनुभवों को साझा करते हुए उद्योग के क्षेत्र में आने के लिए आहवान किया।
संस्थापक एवं सी0ई0ओ0 स्कील यू श्री प्रवीण राजभर द्वारा बताया गया कि सौर्या के अन्तर्गत सम्मिलित युवाओं को एैप के माध्यम से स्कोर मैपिंग कर उन्हे चयनित किया गया है, स्कीलिंग यू कौशल विकास के क्षेत्र में विशेष कर ग्रामीण युवाओं को नये आईडियाज के साथ रोजगार चुनने का अवसर प्रदान करता है। स्कीलिंग यू जनपद सहारनपुर के युवाओं को सही दिशा प्रदान कर उद्योग के क्षेत्र में नये स्टार्ट-अप खडा करेंगे।
सौर्या लांचिंग प्रोग्राम का आयोजन दो सत्रों में किया गया प्रथम सत्र में उद्घाटन एवं द्वितीय सत्र में तकनीकी सत्र का संचालन कर 100 से अधिक युवक/युवतियों को स्टार्ट-अप हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर विशाल सिंह रावत, सहायक प्रबंधक तथा रवि कुमार, सहायक प्रबंधक, अदनान, शुभम खेडा सी0एम0 फैलो, आदित्य जैन, भावना गौतम आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले