गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,

पांच बार से अधिक यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहनों के लाईसेंस होंगे निरस्त

चौराहों पर स्थापित पी०ए० सिस्टम के माध्यम से यातायात नियमों का निरंतर कराया जाए आनउसमेंट मुख्य मार्गों के किनारे खडे वृक्षों की कराई जाए छटाई गोल्डन ऑवर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को किया जाए प्रोत्साहित मुख्य मार्गों के किनारे लगे विद्युत पोल

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, July 29, 2025

चौराहों पर स्थापित पी०ए० सिस्टम के माध्यम से यातायात नियमों का निरंतर कराया जाए आनउसमेंट

मुख्य मार्गों के किनारे खडे वृक्षों की कराई जाए छटाई

गोल्डन ऑवर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को किया जाए प्रोत्साहित

मुख्य मार्गों के किनारे लगे विद्युत पोल पर दुर्घटनाओं से बचाव हेतु लगवाए जाएं रिफलेक्टर

पांच बार से अधिक यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहनों के लाईसेंस होंगे निरस्त

दैनिक अयोध्या टाइम्स-
सहारनपुर, । जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गयी।
जिलाधिकारी द्वारा सहारनपुर नगर क्षेत्र में मुख्य चौराहों पर स्थापित आई०टी०एम०एस द्वारा यातायात के नियमों का 3 बार से अधिक उल्लघंन किये जाने वाले वाहनों पर लाईसेंस निलम्बन एवं 5 बार से अधिक उल्लघंन करने वाले वाहनों के लाईसेंस निरस्तीकरण किये जाने हेतु यातायात विभाग एवं सहारनपुर स्मार्ट सिटी को निर्देशित किया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि शहर के मुख्य मार्गों के चौराहों पर 50 मीटर तक की परिधि में कोई भी वाहन खडे न हो। पुलिस विभाग को निर्देश दिये कि स्मार्ट सिटी द्वारा चौराहों पर स्थापित पी०ए० सिस्टम के माध्यम से आनउसमेंट कराया जाए।
मनीष बंसल ने कहा कि जनपद में ऐसे व्यक्ति जो गोल्डन ऑवर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद प्रदान करते हैं उनका प्रोत्साहन किया जाए। उन्होंने वन विभाग को जनपद के मुख्य मार्गों के किनारे खडे वृक्षों की छटाई कराये जाने हेतु निर्देशित किया जिससे अप्रिय घटना से बचा जा सके। विद्युत विभाग को जनपद के मुख्य मार्गों के किनारे लगे विद्युत पोल पर दुर्घटनाओं से बचाव हेतु रिफलेक्टर एवं अन्य आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। एन०एच०ए०आई के अधीन मार्गों के किनारे अव्यवस्थित तरीके से खडे होने वाले वाहनों को तत्काल हटाया जाए एवं सम्बन्धित थानें को सूचित करते हुए वाहन के खिलाफ प्रर्वतन की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग धर्मेन्द्र सिंह, ए०आर०टीओ० एम०पी० सिंह सहित चिकित्सा विभाग, पुलिस विभाग एवं एन०एच०ए०आई० के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले