गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,

राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, दीवानी कचहरी के जीर्णोद्धार सहायता की मांग

दैनिक अयोध्या टाइम्स संवाददाता रामपुर मनिहारानसहारनपुर | उप्र औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें सहारनपुर दीवानी कचहरी भवन के जीर्णोद्धार के लिए आर्थिक सहायता दिलाये जाने की माँग की।उत्तर प्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, July 28, 2025

दैनिक अयोध्या टाइम्स संवाददाता

रामपुर मनिहारान
सहारनपुर | उप्र औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें सहारनपुर दीवानी कचहरी भवन के जीर्णोद्धार के लिए आर्थिक सहायता दिलाये जाने की माँग की।
उत्तर प्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से एक शिष्टाचार भेंट के दौरान उन्होंने प्रेषित किये गए एक पत्र को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सहारनपुर दीवानी कचहरी के जीर्णोद्धार के लिए पांच करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दिलाने की अनुशंसा की है। उक्त माँग सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय सैनी के पत्र के सम्बंध में की गई है। जिसमें बताया गया कि सहारनपुर दीवानी कचहरी लगभग 125 वर्ष पुरानी है जिसके भवन की वर्तमान स्थिति जर्जर हाल हो चुकी है इसमें लगभग तीन हजार अधिवक्ता कार्यरत हैं भवन की बार बार मरम्मत करने के बाद भी कोई सुधार नहीं हो रहा है। अधिवक्ताओं की सुरक्षा एवं सुचारू कार्य व्यवस्था के लिए भवन का जीर्णोद्धार कराना अति आवश्यक है। राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने मांग करते हुए कहा कि एसोसिएशन की इस मांग को गम्भीरता से लेते हुए जीर्णोद्धार के लिए बजट स्वीकृत किया जाना जनहित में आवश्यक है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले