गलगलिया बाजार में भीषण अग्निकांड, कई दुकानें जलकर खाक - सहयोग शिविर में दिए गए आवेदनों की रसीद संभालकर रखें: अहमद हुसैन - औचक निरीक्षण में गायब मिले 147 कर्मचारियों पर गिरी गाज - एबीवीपी अवध प्रांत अभ्यास वर्ग संपन्न: अश्वनी मौर्य बने लखनऊ ग्रामीण के विभाग संगठन मंत्री - किशनगंज में भीषण सड़क हादसा: 8 घायलगलगलिया बाजार में भीषण अग्निकांड, कई दुकानें जलकर खाक - सहयोग शिविर में दिए गए आवेदनों की रसीद संभालकर रखें: अहमद हुसैन - औचक निरीक्षण में गायब मिले 147 कर्मचारियों पर गिरी गाज - एबीवीपी अवध प्रांत अभ्यास वर्ग संपन्न: अश्वनी मौर्य बने लखनऊ ग्रामीण के विभाग संगठन मंत्री - किशनगंज में भीषण सड़क हादसा: 8 घायल

किसानों की फसलें बर्बाद कर रहे आवारा एवं पालतू जानवर, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

दैनिक अयोध्या टाइम्स संवाददाता रामपुर मनिहारानजंगल में आवारा घूम रहे जानवर किसानों की फसलों को नुकसान पहुँचा रहे हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है।कस्बे के देवबंद रोड क्षेत्र के जंगलों में आवारा घूम रहे जानवर किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बने हुए हैं।

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, July 28, 2025

दैनिक अयोध्या टाइम्स संवाददाता

रामपुर मनिहारान
जंगल में आवारा घूम रहे जानवर किसानों की फसलों को नुकसान पहुँचा रहे हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है।
कस्बे के देवबंद रोड क्षेत्र के जंगलों में आवारा घूम रहे जानवर किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बने हुए हैं। किसान हामिद मियाँ, शेरसिंह पाल, मांगेराम, अरशद मियाँ, नसीम अहमद, तालिब, सुरेशपाल, लेखराज आदि का कहना है कि कस्बे के पालतू जानवर व आवारा पशु आये दिन जंगलों में घूमते रहते हैं और किसानों के खेतों में घुसकर गेहूं, गन्ना, मक्का जैसी फसलों को चर जाते हैं या रौंदकर बर्बाद कर देते हैं। इससे किसानों को हजारों रुपये का नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार प्रशासन को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। किसानों का कहना है कि अगर जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो वे अपनी शिकायत लेकर डीएम के दरबार में पहुंचेंगे। किसानों ने बताया कि रात में खेतों की रखवाली करना भी अब बेहद मुश्किल हो गया है, क्योंकि कई बार जंगली जानवरों के साथ पालतू जानवर भी झुंड बनाकर खेतों में घुसते हैं। इससे जान-माल दोनों का खतरा बना रहता है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले