फर्रुखाबाद में नारी सुरक्षा को लेकर पुलिस का व्यापक व सघन जागरूकता अभियान - नवाबगंज में बेकाबू ट्रक का कहर, फुटपाथ की दुकान में घुसने से युवक गंभीर रूप से घायल - सनातन हिन्दू धर्म में अंतिम यात्रा के महत्व को भूलती आधुनिक पीढ़ी - कप्तान के निर्देशन में एसआई देवेंद्र सिंह का एक्शन, महिलाओं को दिया सुरक्षा संदेश - जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष,लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला,युवक गंभीर घायलफर्रुखाबाद में नारी सुरक्षा को लेकर पुलिस का व्यापक व सघन जागरूकता अभियान - नवाबगंज में बेकाबू ट्रक का कहर, फुटपाथ की दुकान में घुसने से युवक गंभीर रूप से घायल - सनातन हिन्दू धर्म में अंतिम यात्रा के महत्व को भूलती आधुनिक पीढ़ी - कप्तान के निर्देशन में एसआई देवेंद्र सिंह का एक्शन, महिलाओं को दिया सुरक्षा संदेश - जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष,लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला,युवक गंभीर घायल

रो.कर्नल संजय मिड्ढा को कॉलर पहनाकर विधिवत रूप से अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण कराया

दैनिक अयोध्या टाइम्स-सहारनपुर । नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं प्रमुख समाजसेवी रोटेरियन कर्नल संजय मिड्ढा को रोटरी क्लब क्लासिक सहारनपुर का कॉलर पहनाकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोनीत किया गया।एक होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अनुशासित एवं संगीतमयी माहौल में रोटेरियन महेश चावला ने कर्नल संजय मिड्ढा

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, July 27, 2025

दैनिक अयोध्या टाइम्स-
सहारनपुर । नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं प्रमुख समाजसेवी रोटेरियन कर्नल संजय मिड्ढा को रोटरी क्लब क्लासिक सहारनपुर का कॉलर पहनाकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
एक होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अनुशासित एवं संगीतमयी माहौल में रोटेरियन महेश चावला ने कर्नल संजय मिड्ढा को अध्यक्ष पद के लिए, सेक्रेटरी पवन अरोडा को रोटेरियन राजेन्द्र सेठी के द्वारा कॉलर पहनाकर जोरदार अभिनन्दन एवं स्वागत कर पदभार ग्रहण कराया गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष कर्नल संजय मिडढा ने कहा कि जिस प्रकार उनके पूर्व के कार्यकाल में समाजसेवा का प्रमुखता दी गयी है तथा रोटरी के सिद्धान्तों के अनुरूप कार्य किया गया है,उसी प्रकार वे आगे भी समाजहित में कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि रोटरी हमें अनुशासन व दूसरों के प्रति सेवाभाव से कार्य करने का बल प्रदान करती है और वे भी इन्हीं सिद्धान्तों को मानते हुए जरूरतमंदों की सेवा के लिए तन-मन-धन से सभी के सहयोग से हमेशा तत्पर रहेंगे।
इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन रोनक भाटिया ने आगामी अध्यक्ष कर्नल संजय मिड्डा को पदभार सौंपा। कार्यक्रम में विक्रम चावला, सविता माखीजा, संजीव मेहता एवं कर्नल संजय मिड्डा को पॉल हैरिस अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही पिछले वर्ष के गवर्नर अवार्ड्स भी वितरित किए गए।
इसके बाद ओल्ड इज गोल्ड थीम पर आधारित संगीत संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें क्लब की महिलाओं ने पुराने सदाबहार गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। म्यूजिकल तंबोला, गेम्स और डीजे डांस ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। इस अवसर पर रोटेरियन संजय धींगरा. आशु चावला, संजय कालरा, जसविंदर सिंह अरोड़ा, राजेश भाटिया, अजिन्दर पाल सिंह,सुमन नारंग,पुनीत गोयल, एकता मिडढा, डिंपल ढींगरा, मीनू अरोड़ा, मानसी खुराना, नीलम, गोल्डी, अमनप्रीत बत्रा, अर्पिता, रमनदीप और प्रोग्राम अध्यक्ष राकेश बजाज आरती बजाज एवं रोटेरियन लकी चानना रहे। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन मनप्रीत बत्रा द्वारा किया गया। इस समारोह में लगभग 100 सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कर्नल संजय द्वारा वर्ष 2025-26 के बोर्ड की टीम की भी घोषणा भी की।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले