धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्नधनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न

कैंटर की टक्कर से किसान की मौत, ग्रामीणों का हाइवे पर घंटों जाम – मुआवजे की मांग पर अड़े

दैनिक अयोध्या टाइम्स प्रेस रिपोर्टर रामपुर मनिहारानसहारनपुर | थाना क्षेत्र में हाइवे पर तेज गति से आ रहे एक कैंटर ने भैंसा बुग्गी में टक्कर मार दी जिससे बुग्गी पर बैठे किसान की मौत हो गई। जबकि चालक मौके से फरार हो गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, July 27, 2025

दैनिक अयोध्या टाइम्स प्रेस रिपोर्टर

रामपुर मनिहारान
सहारनपुर | थाना क्षेत्र में हाइवे पर तेज गति से आ रहे एक कैंटर ने भैंसा बुग्गी में टक्कर मार दी जिससे बुग्गी पर बैठे किसान की मौत हो गई। जबकि चालक मौके से फरार हो गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवे पर दोनों ओर से जाम लगा दिया। घटना की सूचना पर एसपी सिटी,सीओ नकुड़ व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण कैंटर मालिक को मौके पर बुलाने की माँग पर अड़े रहे।
घटना क्षेत्र के गांव जंधेड़ा समसपुर की है। जहां गाँव निवासी ईश्वपाल 30 पुत्र हुकम सिंह सुबह आठ बजे के लगभग घर से भैंसा बुग्गी पर खेत में जा रहा था जब वह नेशनल हाईवे 709 बी दिल्ली सहारनपुर रोड़ पर पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रहे कैंटर संख्या एच आर 69 डी- 6255 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें ईश्वरपाल गम्भीर रूप से घायल हो गया कैंटर चालक मौका देख फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल को मेडिग्राम अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया और शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया। बाद में ग्रामीणों ने हाइवे पर दोनों ओर जाम लगा दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी व्योम बिंदल, सीओ नकुड़ एस एन वैभव, एसडीएम डॉ पूर्वा शर्मा व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतेंदर कुमार मय फोर्स के अलावा पूर्व भाजपा सांसद राघव लखनपाल शर्मा, भाजपा पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य मेलाराम पँवार, विधायक देवेंद्र निम भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाते हुए जाम खुलवाने का प्रयास किया ग्रामीणों का कहना था कि मृतक गरीब किसान था जो अपने परिवार के पालन पोषण के लिए गाँव में बिजली का काम भी करता था। ग्रामीण जाम खोलने लिए राजी नहीं थे वे कैंटर मालिक को मौके पर बुलाने और मृतक की दोनों बेटियों के नाम पाँच पाँच लाख रुपए दिये जाने की माँग कर रहे थे। बाद में जनप्रतिनिधियों द्वारा मृतक के परिजनों को शासन की ओर से आर्थिक सहायता दिलाने के आश्वासन के बाद ही ग्रामीणों द्वारा जाम खोला गया। हाइवे पर घन्टो तक लगे जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारें लग गई।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले