धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्नधनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न

रेलवे पेंशनर्स समाज द्वारा “प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता” का आयोजन

दैनिक अयोध्या टाइम्स-सहारनपुर | रेलवे पेंशनर्स समाज एवं सानिया इलेक्ट्रिकल्स के संयुक्त तत्वाधान में संस्था कार्यालय पर “प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया, प्रतियोगिता का संचालन एडमिन मोहम्मद फैजल द्वारा किया गया एवं मोहम्मद फरहान, सानिया फैजल, शमा अंसारी नें सहयोग किया। विजेताओं एवं प्रतिभागियों को पारितोषिक

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, July 26, 2025

दैनिक अयोध्या टाइम्स-
सहारनपुर | रेलवे पेंशनर्स समाज एवं सानिया इलेक्ट्रिकल्स के संयुक्त तत्वाधान में संस्था कार्यालय पर “प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया, प्रतियोगिता का संचालन एडमिन मोहम्मद फैजल द्वारा किया गया एवं मोहम्मद फरहान, सानिया फैजल, शमा अंसारी नें सहयोग किया। विजेताओं एवं प्रतिभागियों को पारितोषिक प्रदान किए गए।

आई क्यू हॉस्पिटल के डॉ रोहित एवं मार्केटिंग मैनेजर सुरेंद्र बिरला ने उनके हॉस्पीटल में होने वाली निशुल्क नेत्र रेटीना परीक्षण की जानकारी दी तथा अधिक से अधिक रेलवे वरिष्ठजनों को सुविधा का लाभ उठाने का आवाहन किया, उन्होंने बरसात के इस मौसम में होने वाली आंखों की बीमारियां एवं उनसे बचाव के सुरक्षा टिप्स दिए।

संस्थापक आर सी शर्मा एवं महामंत्री एन एस चौहान ने अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर एवं संस्था की पत्रिका भेंट कर सम्मान किया तथा उनको संस्था के बारे मे जानकारी दी। अध्यक्षता जे एन शर्मा ने एवं संचालन मूलचंद रांगड़ा ने किया। विशिष्ट उपस्थित- अनिल शर्मा, अजय शर्मा, जे पी शर्मा, स्वतंत्र भारद्वाज, विनोद त्यागी, अजीत राणा, देवेंद्र कुमार, अमरनाथ त्यागी, जयदेव सिंह, विजय तलवार, इकबाल अजीम, आर के धीगड़ा, अरविंद शर्मा, अशोक शर्मा, विजय त्यागी, जुगल, श्रीकृष्ण आर्य, इंद्रजीत कुमार, बलजीत जायसवाल, संजीव छावड़ा, वेद प्रकाश, योध राज, उषा शर्मा आदि।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले