लखनऊ के दयानिधान पार्क में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल - पुरुलिया जिला पुलिस की साइबर सुरक्षा पर विद्यालयों में साइबर सुरक्षा व सामाजिक जागरूकता अभियान - मूसलाधार बारिश का असर: डीएम ने कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में घोषित किया अवकाश - एम्स रायबरेली में एंडोस्कोपी द्वारा बिना ऑपरेशन सफलतापूर्वक निकाली गई पेट में फंसी आम की गुठली - सिम्भावली पुलिस नें, अवैध चाकू सहित युवक क़ो क़िया गिरफ्तारलखनऊ के दयानिधान पार्क में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल - पुरुलिया जिला पुलिस की साइबर सुरक्षा पर विद्यालयों में साइबर सुरक्षा व सामाजिक जागरूकता अभियान - मूसलाधार बारिश का असर: डीएम ने कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में घोषित किया अवकाश - एम्स रायबरेली में एंडोस्कोपी द्वारा बिना ऑपरेशन सफलतापूर्वक निकाली गई पेट में फंसी आम की गुठली - सिम्भावली पुलिस नें, अवैध चाकू सहित युवक क़ो क़िया गिरफ्तार

नानौता में ऊर्जा मंत्री के बयान पर भड़का वैश्य समाज, अग्रवाल समाज सभा ट्रस्ट ने की माफी की मांग

संवादाता / भरत अग्रवाल नानौता। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा द्वारा वैश्य समाज को लेकर दिए गए बयान को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। नानौता अग्रवाल समाज ने मंत्री के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की है।ऊर्जा मंत्री

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, July 25, 2025

संवादाता / भरत अग्रवाल

नानौता। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा द्वारा वैश्य समाज को लेकर दिए गए बयान को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। नानौता अग्रवाल समाज ने मंत्री के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की है।
ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा ने हाल ही में विद्युत कटौती और खराब बिजली आपूर्ति को लेकर व्यापारियों की शिकायत पर कथित तौर पर कहा था।
“हम कोई बनिये की दुकान नहीं चला रहे कि पैसा दे दिया और सामान नहीं मिलेगा।”
अग्रवाल समाज के अध्यक्ष ने कहा वैश्य समाज हमेशा राष्ट्र निर्माण, टैक्स योगदान और जनसेवा में अग्रणी रहा है। यह बयान एक जिम्मेदार मंत्री के स्तर के अनुरूप नहीं है। लगता है ए.के. शर्मा अभी भी जन नेता के बजाय प्रशासक की सोच से बाहर नहीं निकल पाए हैं।


नानौता अग्रवाल समाज सभा ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील मित्तल ने ऊर्जा मंत्री के इस बयान पर वैश्य समाज से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की है और कहा है कि यदि मंत्री ने ऐसा नहीं किया, तो समाज स्तर पर विरोध तेज किया जाएगा। इस दौरान भूषण लाल गर्ग, सुनील मित्तल, वीरेंद्र बंसल, प्रवीण गर्ग, अरविंद अग्रवाल, धुर्वप्रकाश मित्तल, रविन्द्र गुप्ता, पवन सिंघल, पंकज सिंघल, बालकिशन सिंघल, अंशुल गुप्ता, सरद बंसल, अर्पण गर्ग, राजू गर्ग, पवन गोयल,अमित गर्ग, सुमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले