तीसरी बार तहसील अध्यक्ष चुने गए धर्मेन्द्र मिश्रा,पत्रकार हितों के संघर्ष का लिया संकल्प - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिलतीसरी बार तहसील अध्यक्ष चुने गए धर्मेन्द्र मिश्रा,पत्रकार हितों के संघर्ष का लिया संकल्प - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिल

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई पैक्स कम्प्यूटराइजेशन योजनान्तर्गत कार्यों की समीक्षा

लापरवाही करने पर 03 सचिवों को निलम्बित करने के निर्देश बेहतर कार्य करने पर बी0पैक्स घाटेड़ा के सचिव एवं कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र देकर जिलाधिकारी ने किया सम्मानित 31 जुलाई तक कार्य को पूर्ण करना करें सुनिश्चित – जिलाधिकारी उर्वरक की बिक्री एवं वितरण में बिक्री केन्द्रों

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, July 25, 2025

लापरवाही करने पर 03 सचिवों को निलम्बित करने के निर्देश

बेहतर कार्य करने पर बी0पैक्स घाटेड़ा के सचिव एवं कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र देकर जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

31 जुलाई तक कार्य को पूर्ण करना करें सुनिश्चित – जिलाधिकारी

उर्वरक की बिक्री एवं वितरण में बिक्री केन्द्रों पर किसी प्रकार का न हो मूल्याधिक

उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण में न हो कोई लापरवाही – मनीष बंसल

दैनिक अयोध्या टाइम्स-
सहारनपुर । जिलाधिकारी एवं जनपद स्तरीय पर्यवेक्षण एवं निगरानी समिति के अध्यक्ष के अध्यक्ष मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में पैक्स कम्प्यूटराइजेशन योजनान्तर्गत विभिन्न चरणों में चयनित जनपद की 115 बी0पैक्स के कार्यों की प्रगति समीक्षा की गई।
जनपद की प्रथम चरण में चयनित 66 बी0पैक्स में से केवल 26 पैक्स द्वारा ही वर्ष 2023-24 का कार्य पूर्ण करने पर जिलाधिकारी द्वारा गहरा रोष व्यक्त किया गया तथा 31 जुलाई 2025 तक सम्बन्धित कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। जिन समितियों के द्वारा वर्ष 2023-24 का YEP (Year End Process) का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, उन्हें वर्ष 2024-25 का कार्य 31 जुलाई 2025 तक पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। द्वितीय चरण में चयनित 06 बी0पैक्स को एक सप्ताह के अन्दर वर्ष 2024-25 का संतुलन पत्र बैंक एवं विभागीय आडिट हेतु उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिये गये। उन्होने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता को निर्देश दिये कि यदि बी0पैक्स द्वारा समयांतर्गत उपरोक्त निर्देशों का पालन नही किया जाता है तो 01 अगस्त 2025 के बाद सचिव के स्थानान्तरण/निलम्बन से सम्बन्धित पत्रावली कार्यवाही हेतु प्रस्तुत की जाये।
मनीष बंसल ने गत समीक्षा बैठक के बाद भी कार्य में प्रगति नही करने वाले तीन बी0पैक्स यथा- अनवरपुर बरौली के सचिव श्री रोहित राणा, बी0पैक्स रणदेवा समिति के सचिव श्री निखिल शर्मा एवं बी0पैक्स पटनी के सचिव श्री कुलदीप को निलम्बित करने हेतु सदस्य सचिव, जिला प्रशासनिक कमेटी/सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता, सहारनपुर को निर्देशित किया गया।
पैक्स कम्प्यूटराइजेशन योजनान्तर्गत जनपद में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए बी0पैक्स घाटेड़ा के सचिव श्री राजकुमार एवं कर्मचारी श्री गौरव को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा जिन समिति सचिवों द्वारा वर्ष 2023-24 का अपना कार्य पूर्ण कर लिया गया है उनकी प्रशंसा करते हुए आगे का कार्य 31 जुलाई 2025 तक पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा जनपद में रासायनिक उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण की भी समीक्षा की गई जिसमें उनकें द्वारा उर्वरक की बोरियों पर किसी भी प्रकार के अन्य उत्पादों की टैगिंग न करने, जनपद के सभी केन्द्रों पर रासायनिक उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा उर्वरक की बिक्री/वितरण में बिक्री केन्द्रों पर किसी प्रकार का मूल्याधिक न हो पाये, इस हेतु सभी को विशेष निर्देश दिये गये। उन्होने कहा कि सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराते हुए कृषकों को उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण की सम्पूर्ण निर्बाध व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित रखने सम्बन्धी निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर एआर कोआपरेटिव रवि शंकर, समिति के सदस्य एवं पैक्स के सचिव उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले