धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्नधनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न

भैंस चोरी की वारदात का 5 घंटे में खुलासा, सरसावा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सरसावा(अंजू प्रताप)। भैंस चोरी की एक घटना को लेकर पुलिस ने महज पांच घंटे के भीतर खुलासा करते हुए न सिर्फ चोरी की गई भैंस को बरामद किया, बल्कि आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा ने

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, July 25, 2025

सरसावा(अंजू प्रताप)। भैंस चोरी की एक घटना को लेकर पुलिस ने महज पांच घंटे के भीतर खुलासा करते हुए न सिर्फ चोरी की गई भैंस को बरामद किया, बल्कि आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि गठित विशेष पुलिस टीम द्वारा तत्परता से काम करते हुए यह सफलता हासिल की। घटना 24 जुलाई 2025 की है जब वादी प्रवीण कुमार पुत्र दर्शनलाल निवासी ग्राम हैदलपुर ने थाने में सूचना दी कि सुरेन्द्र उर्फ जुगनू के घर के बाहर बंधी हुई भैंस को गांव के ही सय्यूम पुत्र अय्यूब निवासी ग्राम कुंडा चोरी करके ले गया है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए मात्र पांच घंटे में अभियुक्त सय्यूम को चोरी की गई भैंस के साथ रात उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद जब अभियुक्त से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए वह चोरी करता है। उसने यह भी कबूल किया कि वह पढ़ा-लिखा नहीं है और इसी तरह चोरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता है।

थाना प्रभारी के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह आदतन अपराधी है। पुलिस ने बरामद भैंस को पीड़ित को सौंपते हुए आरोपी को कानूनी कार्यवाही के तहत न्यायालय में पेश किया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले