तीसरी बार तहसील अध्यक्ष चुने गए धर्मेन्द्र मिश्रा,पत्रकार हितों के संघर्ष का लिया संकल्प - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिलतीसरी बार तहसील अध्यक्ष चुने गए धर्मेन्द्र मिश्रा,पत्रकार हितों के संघर्ष का लिया संकल्प - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिल

उत्तर प्रदेश। सहारनपुर, मां काली भैरव नाथ मंशापूर्ण हनुमान शिव मंदिर समिति ने किया विशाल भंडारा

पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, विधायक राजीव गुंबर व महापौर डॉ अजय कुमार जी ने भी सेवा कर धर्म कमाया दैनिक अयोध्या टाइम्स- सहारनपुर। मां काली भैरव नाथ मंशापूर्ण हनुमान शिव मंदिर समिति भरत विहार मल्हीपुर रोड सहारनपुर ने परमपिता परमात्मा की असीम अनुकंपा से मंदिर के

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, July 24, 2025

पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, विधायक राजीव गुंबर व महापौर डॉ अजय कुमार जी ने भी सेवा कर धर्म कमाया

दैनिक अयोध्या टाइम्स-

सहारनपुर। मां काली भैरव नाथ मंशापूर्ण हनुमान शिव मंदिर समिति भरत विहार मल्हीपुर रोड सहारनपुर ने परमपिता परमात्मा की असीम अनुकंपा से मंदिर के 19 वें वार्षिक उत्सव के अवसर पर श्रावण मास में पूजा अर्चना पंडित राजीव शर्मा द्वारा किया गया मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया। जिसमें सभी नगर वासी धर्म प्रेमियों के साथ साथ पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, महानगर महापौर डाॅक्टर अजय कुमार व नगर विधायक राजीव गुंबर को सादर आमंत्रित किया गया। मंदिर प्रांगण में पूजन-अर्चन के पश्चात पूर्व सांसद ने भक्तिभाव से कन्यापूजन कराया व भोजन का भोग लगवाया। पुरानी रीति रिवाज के अनुसार राघव जी ने कन्याओं को दक्षिणा देकर धर्म का लाभ लिया ।महापौर डाॅक्टर अजय कुमार और नगर विधायक राजीव गुंबर ने श्रद्धापूर्वक मंदिर में आये श्रद्धालुओं को अपने से हाथों भोजन खिलाकर धर्म लाभ अर्जित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन मंदिर समिति भरत विहार द्वारा श्रावण मास में बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास से किया गया। इस शुभ अवसर पर नगर व क्षेत्रीय हजारो धर्म प्रेमीलोगों ने प्रेम सहित भाग लेकर भंडारे का शुद्ध भोजन ग्रहण किया। मंदिर समिति के जिम्मेदार लोगों ने वहाँ पर पधारे समस्त श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। इस धार्मिक अनुष्ठान के शुभ अवसर पर समिति के संरक्षक अंबेश कपिल, अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार, सचिव राकेश कुमार शर्मा,उप सचिव भूपेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, ओडिटर अनुज कुमार जैन, संगठन मंत्री किशन लाल मल्होत्रा, प्रचार मंत्री भुवन चंद्र जोशी,सलिल शर्मा सदस्य, प्रवीण कुमार जैन सदस्य, रकम सिंह सैनी सदस्य, संसार सिंह,विजेंद्र राणा,अर्चित जैन, गौरव पुंडीर, राहुल राणा,आजाद सिंह राजकुमार शर्मा, सुषमा गुप्ता,ममता रानी,बाला देवी,रेखा जैन,रेनू सैनी,कविता अग्रवाल, मुकेश कुमार, वेद प्रकाश, राजेश कुमार, सुनील पंवार पार्षद, पोपिन पार्षद, धर्मेश कपिल वीर सेन एडवोकेट विकेश खटाना एडवोकेट अर्पित कपिल एडवोकेट, चंद्रशेखर दिक्षित, लाखन सिंह सैनी,राहुल रोहिला,आरुषि रोहिला,गोपाल दास आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले