गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,

एस.बी.बी.ए. क्रिकेट एकेडमी और पंवार क्रिकेट एकेडमी के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जो आखिरी गेंद तक चले संघर्ष के बाद टाई हो गया

दैनिक अयोध्या टाइम्स-सहारनपुर। भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर चल रही अंडर-14 कछल स्पोर्ट्स ट्रॉफी 2025 में गुरुवार को एस.बी.बी.ए. क्रिकेट एकेडमी और पंवार क्रिकेट एकेडमी के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जो आखिरी गेंद तक चले संघर्ष के बाद टाई हो गया।टॉस जीतकर एस.बी.बी.ए. क्रिकेट एकेडमी ने

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, July 24, 2025

दैनिक अयोध्या टाइम्स-
सहारनपुर। भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर चल रही अंडर-14 कछल स्पोर्ट्स ट्रॉफी 2025 में गुरुवार को एस.बी.बी.ए. क्रिकेट एकेडमी और पंवार क्रिकेट एकेडमी के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जो आखिरी गेंद तक चले संघर्ष के बाद टाई हो गया।टॉस जीतकर एस.बी.बी.ए. क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 147 रन बनाए। टीम की ओर से वंशिका सैनी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 89 रनों की आकर्षक पारी खेली, जबकि इशांत ने नाबाद 31 रन बनाए। पंवार क्रिकेट एकेडमी की ओर से अमृत ने 2 विकेट, जबकि राहिल और ध्रुव ने 1-1 विकेट हासिल किया।
148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंवार क्रिकेट एकेडमी की टीम ने भी 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 147 रन बनाए और मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। पंवार एकेडमी के लिए ध्रुव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बनाए। गेंदबाजी में एस.बी.बी.ए. के आदित्य और दिव्य ने 2-2 विकेट लेकर मैच को रोमांचक मोड़ पर ला दिया।

मैच के अंत में दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया गया। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए वंशिका सैनी को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ घोषित किया गया।मैच के दौरान राजीव गोयल (टप्पू), रणधीर कपूर, प्रीति मेहरा, संजय शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले