गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,

ट्रक ने महिला को कुचला, दोनों पैर बुरी तरह जख्मी

सरसावा(अंजू प्रताप)। नगर में गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नो एंट्री का उल्लंघन कर घुसे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाजार में खरीदारी करने आई एक महिला को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक महिला के दोनों पैरों के ऊपर से निकल

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, July 24, 2025

सरसावा(अंजू प्रताप)। नगर में गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नो एंट्री का उल्लंघन कर घुसे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाजार में खरीदारी करने आई एक महिला को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक महिला के दोनों पैरों के ऊपर से निकल गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए शोर मचाकर ट्रक को रुकवाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सरसावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक व परिचालक को हिरासत में ले लिया। घायल महिला को तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

मामला कस्बे के अतिव्यस्त अंबाला रोड का है। जहां हरियाणा के गांव लापरा निवासी महिला रज्जो अपनी बेटी और नाती के साथ बाजार में खरीदारी करने आई थी। तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद बाजार में भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों में खासा आक्रोश देखा गया। व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने ट्रकों की मनमानी आवाजाही पर नाराजगी जताई और प्रशासन से नो एंट्री के नियमों को सख्ती से लागू कराने की मांग की।

इस संबंध में थाना सरसावा प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक चालक ने नो एंट्री के नियमों का उल्लंघन किया था। चालक और परिचालक को हिरासत में ले लिया गया है। ट्रक को भी कब्जे में लिया गया है। घायल महिला का इलाज जारी है और मामले की जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले