तीसरी बार तहसील अध्यक्ष चुने गए धर्मेन्द्र मिश्रा,पत्रकार हितों के संघर्ष का लिया संकल्प - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिलतीसरी बार तहसील अध्यक्ष चुने गए धर्मेन्द्र मिश्रा,पत्रकार हितों के संघर्ष का लिया संकल्प - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिल

कलयुग का श्रवण: शेखर ने गंगाजल से माता-पिता का किया पूजन, गांव में बंधी श्रद्धा की मिसाल

सरसावा(अंजू प्रताप) | क्षेत्र के मीरपुर गांव में शिवरात्रि पर श्रद्धा और सेवा की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। गांव निवासी शेखर कश्यप ने हरिद्वार से पैदल यात्रा कर लाया पवित्र गंगाजल अपने माता-पिता को समर्पित किया, जिसे देखकर पूरा गांव भावविभोर हो गया। शिवरात्रि के

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, July 24, 2025

सरसावा(अंजू प्रताप) | क्षेत्र के मीरपुर गांव में शिवरात्रि पर श्रद्धा और सेवा की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। गांव निवासी शेखर कश्यप ने हरिद्वार से पैदल यात्रा कर लाया पवित्र गंगाजल अपने माता-पिता को समर्पित किया, जिसे देखकर पूरा गांव भावविभोर हो गया।

शिवरात्रि के अवसर पर बुधवार को मीरपुर सीतापुर निवासी शेखर हरिद्वार से कावड़ यात्रा कर गंगाजल लाया और गांव लौटते ही सबसे पहले अपने माता-पिता के चरण धोये। इसके बाद श्रद्धा भाव से उन्हें गंगाजल से स्नान कराया। इस भावुक क्षण में शेखर ने कहा मेरे माता-पिता ही मेरे सच्चे भगवान हैं। यह गंगाजल पहले उन्हीं को समर्पित करूंगा। उन्हीं से मेरी दुनिया है।

गांववालों ने शेखर की इस भक्ति और सेवा भावना की जमकर सराहना की। बुजुर्गों ने कहा कि यदि हर संतान अपने माता-पिता के प्रति ऐसी श्रद्धा रखे तो समाज में संस्कारों और पारिवारिक प्रेम की पुनर्स्थापना संभव है।

शेखर कश्यप लंबे समय से अपने माता-पिता की सेवा में समर्पित हैं और उन्हें देवतुल्य मानते हैं। गांव के लोगों ने बताया कि वह हमेशा अपने माता-पिता की हर जरूरत का ख्याल रखते हैं और कभी भी सेवा से पीछे नहीं हटते। शेखर की यह पहल आज के युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत बन गई है।

इस अवसर पर उनके भाई प्रवीण आर्य, सागर कश्यप, हिमांशु, रोशन लाल, सोनू, योगेश, हैप्पी, सचिन कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले