स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक - लापता मानसिक रूप से मंदित बालिका 17 घंटे बाद सकुशल बरामद,झाड़ियों के पास बैठी मिली - कौशल विकास में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर योगी सरकार का जोर - 2019 के बहुचर्चित आदित्य सिंह हत्याकांड में आया फैसलास्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक - लापता मानसिक रूप से मंदित बालिका 17 घंटे बाद सकुशल बरामद,झाड़ियों के पास बैठी मिली - कौशल विकास में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर योगी सरकार का जोर - 2019 के बहुचर्चित आदित्य सिंह हत्याकांड में आया फैसला

सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार

पदभार ग्रहण करते ही विभागीय अधिकारियों संग की बैठक

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Saturday, April 25, 2026

सोनभद्र अमान खान ब्यूरो चीफ। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वर्ष 2016 बैच के अधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने आज जिले के 41वें जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। जिला कोषागार में पदभार संभालने के बाद उन्होंने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की और अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया।

प्राथमिकताओं पर रहेगा जोर

नवनियुक्त जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासन की लोक-कल्याणकारी योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन और ‘जन सुनवाई’ के दौरान प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि:

  • विकास कार्य: जनपद में चल रही सभी निर्माणात्मक परियोजनाओं में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और उन्हें निर्धारित समयावधि में ही पूरा किया जाए।
  • निस्तारण: भूमि विवाद से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए ताकि जनता को न्याय मिल सके।
  • कानून व्यवस्था: जिले में विधि एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन का मुख्य दायित्व है, जिसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
  • पर्यटन: सोनभद्र में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए पर्यटन से जुड़ी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।

जानिए कौन हैं श्री चर्चित गौड़?

श्री गौड़ एक मेधावी पृष्ठभूमि से आते हैं। उन्होंने 2015 में IIT दिल्ली से बी.टेक (केमिकल इंजीनियरिंग) किया है। वे इससे पूर्व उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और फिरोजाबाद में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

​पदभार ग्रहण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश कुमार सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले