गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,

श्री बनखंडी महादेव मंदिर की पंचायती कांवड़ का भव्य स्वागत

शोभायात्रा में गूंजे “हर-हर महादेव” के जयकारे सरसावा(अंजू प्रताप)। नगर में सावन की शिवभक्ति ने एक बार फिर अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को जीवंत कर दिया। जब श्री बनखंडी महादेव मंदिर की ओर से निकाली गई। पंचायती कांवड़ नगर में पूरे श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, July 22, 2025

शोभायात्रा में गूंजे “हर-हर महादेव” के जयकारे

सरसावा(अंजू प्रताप)। नगर में सावन की शिवभक्ति ने एक बार फिर अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को जीवंत कर दिया। जब श्री बनखंडी महादेव मंदिर की ओर से निकाली गई। पंचायती कांवड़ नगर में पूरे श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ पहुंची। हर वर्ष की भांति इस बार भी यह कांवड़ यात्रा शिवभक्तों के सामूहिक प्रयास, अनुशासन और सेवा भावना का प्रतीक बनी।

पंचायती कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्तों का प्रथम स्वागत नगर में हुआ। पूर्व नगर पालिका चेयरमैन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए गए, जगह-जगह जलपान व फल वितरण की व्यवस्थाएं की गईं और शिवभक्तों का सम्मान भावपूर्वक किया गया।

इसके उपरांत पंचायती कांवड़ यात्रा को एक भव्य शोभायात्रा के रूप में नगर में निकाला गया। नगर के पेट्रोल पंप से लेकर श्री बनखंडी महादेव मंदिर तक यह यात्रा हर्षगेट से होती हुई आगे बढ़ी। इस दौरान ढोल-नगाड़े, बैंड-बाजे और भगवा पताकाओं से नगर का वातावरण शिवमय हो उठा।

भक्तों के मुख से लगातार “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारे गूंजते रहे, जो नगरवासियों के मन में भक्ति और गौरव का भाव भरते रहे।

शोभायात्रा के मार्ग में नगरवासियों द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। व्यापारियों, सामाजिक संस्थाओं एवं स्थानीय युवाओं द्वारा जल वितरण, फल सेवा व विश्राम व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं के सम्मान में पूरा नगर एकसाथ खड़ा दिखा।

यात्रा के अंत में पंचायती कांवड़ को श्री बनखंडी महादेव मंदिर में विधिवत जलाभिषेक के लिए अर्पित किया गया। मंदिर प्रांगण में विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और भंडारे का आयोजन भी हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।सरसावा की यह पंचायती कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, भक्तिपूर्ण समर्पण और क्षेत्रीय पहचान की मिसाल बन चुकी है। वर्ष दर वर्ष शिवभक्तों की यह यात्रा बनखंडी महादेव की महिमा को और व्यापक बनाती जा रही है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले