गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,

प्लॉट की नींव भरने को लेकर फावड़े से वार कर युवक को किया लहूलुहान, चंडीगढ़ रेफर

सरसावा(अंजू प्रताप)। थाना क्षेत्र के ग्राम ढिक्का टबरा में सोमवार को प्लॉट की नींव भरने को लेकर एक ही समुदाय और कुनबे के दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ मामला अचानक हिंसक झड़प में तब्दील हो गया, जिसमें लाठी-डंडों, ईंटों

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, July 22, 2025

सरसावा(अंजू प्रताप)। थाना क्षेत्र के ग्राम ढिक्का टबरा में सोमवार को प्लॉट की नींव भरने को लेकर एक ही समुदाय और कुनबे के दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ मामला अचानक हिंसक झड़प में तब्दील हो गया, जिसमें लाठी-डंडों, ईंटों और तेजधार हथियारों का प्रयोग किया गया। इस संघर्ष में दो महिलाओं सहित कुल पाँच लोग घायल हो गए, जबकि एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे चंडीगढ़ हायर सेंटर रेफर किया गया है।

घटना उस समय हुई जब गांव ढिक्का टबरा निवासी शहीद पुत्र यासीन अपने पुत्र अब्दुल रहीम उर्फ सोनू (22), भतीजे तजमुल पुत्र जाहिद तथा अन्य परिजनों के साथ प्लॉट की नींव भरवा रहा था। इसी दौरान गांव ढिक्का कला निवासी उस्मान, जावेद पुत्र मुश्ताक, जरार उर्फ बड़ा पुत्र इश्तियाक और अब्दुल करीम पुत्र मुश्ताक मौके पर पहुंचे और नींव भरने का विरोध करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपित पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। लाठी-डंडों, फावड़े और ईंटों से हुए इस हमले में एहतेशाम, तजमुल, नईम, गुलिस्ता और तबस्सुम घायल हो गए। सबसे गंभीर चोट अब्दुल रहीम उर्फ सोनू को आई, जिसके सिर में फावड़े से वार किया गया। उसे तुरंत सीएचसी सरसावा ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे चंडीगढ़ हायर सेंटर रेफर कर दिया।

घटना की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से चार-चार नामजद व्यक्तियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। गांव में फिलहाल शांति बनी हुई है, लेकिन स्थिति पर नज़र रखी जा रही है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले