गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,

टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 184 रन बनाए

दैनिक अयोध्या टाइम्ससहारनपुर। भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर चल रही अंडर-14 कछल स्पोर्ट्स ट्रॉफी 2025 के तहत मुकाबला एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी और चौहान क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चौहान क्रिकेट एकेडमी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 20

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, July 22, 2025

दैनिक अयोध्या टाइम्स
सहारनपुर। भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर चल रही अंडर-14 कछल स्पोर्ट्स ट्रॉफी 2025 के तहत मुकाबला एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी और चौहान क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चौहान क्रिकेट एकेडमी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 184 रन बनाए।चौहान एकेडमी की ओर से केशव तोमर ने 64 रन और प्रिंस ने 47 रन की तेज़ तर्रार पारियां खेलीं। एसबीबीए के लिए हनुमंत ने 2 विकेट झटके।लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसबीबीए की टीम निर्धारित 20 ओवर भी पूरे नहीं खेल सकी और 18.4 ओवर में 118 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह चौहान क्रिकेट एकेडमी ने यह मुकाबला 66 रनों से जीत लिया।एसबीबीए की ओर से असद ने सर्वाधिक 29 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज़ कुछ खास योगदान नहीं दे सके। गेंदबाज़ी में चौहान की ओर से केशव, आयुष, शिवांश और पुलकित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-2 विकेट चटकाए।मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए केशव तोमर को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।इस अवसर पर राजीव गोयल (टप्पू), रणधीर कपूर, प्रीति मेहरा, संजय शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने खिलाड़‍ियों के जुझारूपन की सराहना की और आगामी मैचों में बेहतर खेल की उम्मीद जताई।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले