दैनिक अयोध्या टाइम्स
सहारनपुर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा शिव भक्तों के लिए चिकित्सा शिविर लगाया गया जिसमें कावड़ यात्रा में कांवड़ियों के लिए दवाइयां के साथ फल और पानी में वितरित किया गया। अनूप धीमान ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य न केवल कांवड़ यात्रियों को त्वरित चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराना था, बल्कि इस कठिन धार्मिक यात्रा में उन्हें सहारा और स्नेह भी प्रदान करना था। जिसमें मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद विभाग संगठन मंत्री प्रीत बहादुर, महानगर सहारनपुर विश्व हिंदू परिषद प्रखंड मंत्री मनोज सैनी, आशु सैनी, मंडल उपाध्यक्ष पुवारका अनूप धीमान भारतीय जनता पार्टी आदि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।







