दैनिक अयोध्या टाइम्स-
सहारनपुर। मां काली महाभैरव मंशापूर्ण हनुमान शिव मंदिर मंदिर समिति का 19 वा वार्षिक उत्सव हवन पूजन के साथ मनाया गया। पूजा अर्चना के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । जिसमें श्रद्धालुओं में प्रसाद ग्रहण किया ।
मंगलवार को मल्हीपुर रोड स्थित भरत विहार कॉलोनी स्थित मां काली महाभैरव मंशापूर्ण हनुमान शिव मंदिर मंदिर का 19 वा वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं द्वारा हवन का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूर्णाहुति दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेयर डॉ. अजय सिंह, पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा ने समिति के पदाधिकारियों को मन्दिर के 19 वे वार्षिक उत्सव की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अंबेश कपिल संरक्षक, रवि प्रकाश अग्रवाल अध्यक्ष, अरविंद कुमार उपाध्यक्ष, राकेश कुमार शर्मा सचिव, भूपेंद्र शर्मा उप सचिव, सुनील कुमार कोषाध्यक्ष, अनुज कुमार जैन ऑडिटर, किशन लाल मल्होत्रा संगठन मंत्री, भुवन चंद जोशी प्रचार मंत्री, सलिल कुमार शर्मा, सदस्य प्रवीण कुमार जैन, रकम सिंह सैनी, संसार सिंह आदि रहे। बसपा नेता रविद्र चौधरी ने मंदिर पर ध्वज स्थापित किया। कार्यक्रम में मास्टर रामपाल सिंह, जनेश्वर प्रसाद, संजय सिघल, मनोज शर्मा आदि श्रद्धालुओं ने भाग लिया।







