गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,

संजय गर्ग के स्थान पर अब दिग्विजय चौहान होंगे पार्षद दल के नेता

दैनिक अयोध्या टाइम्स/धर्मेन्द्र अनमोल-सहारनपुर। अब पार्षद संजय गर्ग के स्थान पर पार्षद दिग्विजय चौहान नगर निगम में पार्षद दल के नेता होंगे। जबकि पार्षद नीरज शर्मा को ऐतिहासिक व सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रतीक सुप्रसिद्ध मेला गुघाल के लिए मेला आयोजन समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, July 1, 2025

  • पार्षद नीरज शर्मा, मेला गुघाल आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोनीत

दैनिक अयोध्या टाइम्स/धर्मेन्द्र अनमोल-
सहारनपुर। अब पार्षद संजय गर्ग के स्थान पर पार्षद दिग्विजय चौहान नगर निगम में पार्षद दल के नेता होंगे। जबकि पार्षद नीरज शर्मा को ऐतिहासिक व सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रतीक सुप्रसिद्ध मेला गुघाल के लिए मेला आयोजन समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। महापौर डॉ. अजय कुमार ने दोनों मनोनयन के सम्बंध में अलग-अलग पत्र जारी किये हैं।
महापौर डॉ. अजय कुमार द्वारा जारी पत्र के अनुसार तत्काल प्रभाव से पार्षद संजय गर्ग के स्थान पर पार्षद दिग्विजय चौहान पार्षद दल के नेता होंगे। महापौर कार्यालय से पत्र की प्रति नगर आयुक्त व दोनों अपर नगरायुक्तों सहित निगम के सभी विभागोध्यक्षों को भी भेजी गयी है। दिग्विजय चौहान निगम बोर्ड की बैठक में अब पार्षद संजय गर्ग के स्थान पर दल नेता के रुप में भाजपा पार्षद दल की अगुवाई करेंगे। दिग्विजय चौहान वार्ड 48 आवास विकास से पार्षद निर्वाचित हुए हैं। जबकि पिछले बोर्ड में वार्ड 34 से उनकी पत्नी पार्षद निर्वाचित हुई थी। जबकि पार्षद दल नेता पद से मुक्त किए गए पार्षद संजय गर्ग भी लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुए हैं। वह वार्ड 55 चंद्रनगर से निर्वाचित हुए है।
उधर महापौर डॉ. अजय कुमार ने उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मेला गुघाल के आयोजन को लेकर आयोजन समिति का गठन कर दिया है। महापौर ने वार्ड 30 मदनपुरी के पार्षद नीरज शर्मा को आयोजन समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया है। जबकि वार्ड 42 नुमाईश कैंप के पार्षद के के बत्रा तथा वार्ड 51 रानी बाजार के पार्षद मौहम्मद अहमद मलिक को सदस्य मनोनीत किया है। महापौर ने बताया कि मेला गुघाल-2025 के भव्य आयोजन के लिए शीघ्रातिशीघ्र तैयारियां शुरु करने के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले