तीसरी बार तहसील अध्यक्ष चुने गए धर्मेन्द्र मिश्रा,पत्रकार हितों के संघर्ष का लिया संकल्प - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिलतीसरी बार तहसील अध्यक्ष चुने गए धर्मेन्द्र मिश्रा,पत्रकार हितों के संघर्ष का लिया संकल्प - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिल

शिव भक्तों के सेवार्थ देहरादून चौक पर शिविर का आयोजन

दैनिक अयोध्या टाइम्स-सहारनपुर, पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल द्वारा कावड़ यात्रा कर रहे शिव भक्तों के सेवार्थ देहरादून चौक पर शिविर का आयोजन किया गया जिसमें शिव भक्तों के लिए प्रातः जलपान से लेकर दोपहर व रात्री के भोज की व्यवस्था की गयी। उक्त शिविर व्यापार मंडल

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, July 21, 2025

दैनिक अयोध्या टाइम्स-
सहारनपुर, पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल द्वारा कावड़ यात्रा कर रहे शिव भक्तों के सेवार्थ देहरादून चौक पर शिविर का आयोजन किया गया जिसमें शिव भक्तों के लिए प्रातः जलपान से लेकर दोपहर व रात्री के भोज की व्यवस्था की गयी। उक्त शिविर व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष  हरपाल सिंह वर्मा के नेत्रत्व में आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश महासचिव  अनुज गुप्ता व प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष  भारती भानू एडवोकेट की सहभागिता रही। शिविर का उद्घाटन पूर्व विधायक व मंत्री संजय गर्ग  द्वारा किया गया। इस अवसर पर  संजय गर्ग  ने सभी शिव भक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं दी और व्यापार मंडल के इस आयोजन की सराहना करते हुए बधाई दी। प्रदेश अध्यक्ष श्री हरपाल सिंह वर्मा ने कहा कि हमारा व्यापार मंडल धार्मिक व सामाजिक प्रत्येक आयोजन के लिए हमेशा तत्पर रहता है। शिव भक्त जो सैकड़ो किलोमीटर पैदल चलकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने अपने शहर व गाँव के मंदिरों में शिवरात्री के दिन जल अर्पण करते है उनकी ऐसी आस्था और समर्पण को वह नमन करते है तथा ऐसा सेवाभाव प्रत्येक सनातनी के हृदय में बसे ऐसी वह भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करते है।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रवि कुमार, प्रदेश संयोजक नाथीराम पठेडिया, जिला अध्यक्ष विनय जैन, जिला महासचिव शांतनू शर्मा, जिला संयोजक स० हरप्रीत सिंह बग्गा, जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण सैनी, नगर अध्यक्ष सन्नी विजय मल्होत्रा, नगर महासचिव रोहित अग्रवाल, नगर कोषाध्यक्ष सी०ए० राघव गर्ग, राकेश वर्मा, सुशील काम्बोज, नवऋषि भानू एडवोकेट व अन्य व्यापारी बन्धुओं ने उपस्थित होकर शिव भक्तों की |

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले