तीसरी बार तहसील अध्यक्ष चुने गए धर्मेन्द्र मिश्रा,पत्रकार हितों के संघर्ष का लिया संकल्प - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिलतीसरी बार तहसील अध्यक्ष चुने गए धर्मेन्द्र मिश्रा,पत्रकार हितों के संघर्ष का लिया संकल्प - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिल

दिल्ली-शामली-सहारनपुर जनता एक्सप्रेस में जुड़े चार डब्बे, समाजसेवी महबूब सैफ़ी की मेहनत लाई रंग

प्रधानमंत्री व रेल मंत्री को पत्र भेजकर की थी डिब्बे बढ़ाने की मांग, क्षेत्रवासियों ने किया सम्मान वरदान, दैनिक अयोध्या टाइम्स संवाददाता रामपुर मनिहारान।वरिष्ठ समाजसेवी महबूब अहमद सैफ़ी की वर्षों की मेहनत रंग लाई है। रेलवे द्वारा दिल्ली-शामली-सहारनपुर मार्ग पर चलने वाली 14545/14546 जनता एक्सप्रेस ट्रेन में

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, July 18, 2025

प्रधानमंत्री व रेल मंत्री को पत्र भेजकर की थी डिब्बे बढ़ाने की मांग, क्षेत्रवासियों ने किया सम्मान

वरदान, दैनिक अयोध्या टाइम्स संवाददाता रामपुर मनिहारान।
वरिष्ठ समाजसेवी महबूब अहमद सैफ़ी की वर्षों की मेहनत रंग लाई है। रेलवे द्वारा दिल्ली-शामली-सहारनपुर मार्ग पर चलने वाली 14545/14546 जनता एक्सप्रेस ट्रेन में चार अतिरिक्त डिब्बे जोड़ दिए गए हैं। यह जानकारी मिलते ही क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई और लोग महबूब सैफ़ी के निवास स्थान पर पहुंचकर उनका माल्यार्पण कर सम्मान करते नजर आए। मोहल्ला पीपलतला निवासी वयोवृद्ध समाजसेवी महबूब अहमद सैफ़ी लंबे समय से क्षेत्र की समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष उठाकर समाधान कराते रहे हैं। इससे पूर्व उन्होंने रामपुर मनिहारान रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव भी मंजूर कराया था। जनता एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों की भीड़ और सीट की कमी को लेकर हो रही दिक्कतों को देखते हुए वह लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजते आ रहे थे। उन्होंने 29 मई और 1 जुलाई को भी इस संबंध में पत्र लिखकर डिब्बे बढ़ाने की मांग की थी। अब रेलवे द्वारा जनता एक्सप्रेस में चार डब्बे जोड़ने के निर्णय के बाद महबूब सैफ़ी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सरकार वास्तव में आम जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस निर्णय से ट्रेन में भीड़ का दबाव कम होगा और यात्री शांतिपूर्वक यात्रा कर सकेंगे।

इस मौके पर मुज़म्मिल सैफ़ी, डॉ. अरशद सैफ़ी, मुदस्सिर सैफ़ी, बाबर सिद्दीक़ी, रहीस अहमद, नदीम अहमद, हासिल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले