गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,

विधायक मुकेश चौधरी ने किया पुष्पवर्षा के साथ कांवड़ियों का स्वागत, बोले– सरसावा की सेवा व्यवस्था अनुकरणीय

सरसावा(अंजू प्रताप)। नगर पालिका परिषद की ओर से कांवड़ यात्रा के दौरान बनाए गए विशेष कंट्रोल रूम में शुक्रवार को नकुड़ विधानसभा के विधायक मुकेश चौधरी पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, July 18, 2025

सरसावा(अंजू प्रताप)। नगर पालिका परिषद की ओर से कांवड़ यात्रा के दौरान बनाए गए विशेष कंट्रोल रूम में शुक्रवार को नकुड़ विधानसभा के विधायक मुकेश चौधरी पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका आत्मीय स्वागत किया और उन्हें फल व शीतल जल वितरित किया।

विधायक ने कांवड़ियों की मंगलमय यात्रा की कामना की और यात्रियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक लिया। इस दौरान कई कांवड़ियों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा भोले की यात्रा में ऐसा स्वागत और सुविधा कहीं और नहीं मिली जैसा सरसावा में मिला है। हम इसके लिए योगी बाबा का धन्यवाद करते हैं। इसके पश्चात विधायक मुकेश चौधरी ने नगर क्षेत्र में लगे विभिन्न कांवड़ सेवा शिविरों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल, सुरक्षा व यातायात प्रबंधन की स्थिति को सराहा और जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर एसडीएम नकुड़ सुरेंद्र कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष सागर चौधरी, चेयरमैन प्रतिनिधि राजू पंवार, श्यामलाल धीमान, नवीन जैन, वीर सिंह पंवार, सुशील कांबोज, रमेश सुखीजा, अनुज कांबोज, रुचि यादव, कृष्ण गोपाल गुंबर, यशपाल सैनी, संजय शर्मा, देशबंधु शर्मा, अशोक धीमान, यशवीर चौधरी, गौरव मोगा, सचिन सैनी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले