गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,

मदरलैंड स्कूल में सजी मैंगो पार्टी, बच्चों ने रचनात्मकता संग उठाया स्वाद का लुत्फ

वरदान कोरी, दैनिक अयोध्या टाइम्स संवाददाता रामपुर मनिहारान।मदरलैंड पब्लिक स्कूल में बुधवार को बच्चों के लिए खास अंदाज़ में मैंगो पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आम की मिठास के साथ रचनात्मकता का भी खूब आनंद लिया। कार्यक्रम में कक्षा 1 से 3 तक

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, July 16, 2025

वरदान कोरी, दैनिक अयोध्या टाइम्स संवाददाता रामपुर मनिहारान।
मदरलैंड पब्लिक स्कूल में बुधवार को बच्चों के लिए खास अंदाज़ में मैंगो पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आम की मिठास के साथ रचनात्मकता का भी खूब आनंद लिया। कार्यक्रम में कक्षा 1 से 3 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। बच्चों ने न सिर्फ आम का स्वाद चखा, बल्कि रंग-बिरंगे कागजों पर आम से जुड़ी कलात्मक चित्रकारी भी प्रस्तुत की, जिससे स्कूल का माहौल पूरी तरह “मैंगो थीम” में रंग गया। स्कूल के प्रबंधक व वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंजीनियर सत्य संयम भूर्यान ने कार्यक्रम में विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने बच्चों को आम के पोषण गुणों की जानकारी देते हुए बताया कि यह फल न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी है। प्रधानाचार्या डॉ. शालू भूर्यान और स्कूल की चेयरपर्सन श्वेता सैनी ने बच्चों के साथ मिलकर कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। उन्होंने कहा कि फल बच्चों की शारीरिक और मानसिक वृद्धि के लिए जरूरी हैं, इसलिए बच्चों को फलों के प्रति जागरूक बनाना बेहद जरूरी है। अध्यापकों और शिक्षिकाओं ने भी आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाई, जिससे बच्चों का उत्साह दोगुना हो गया। कार्यक्रम का उद्देश्य न सिर्फ बच्चों का मनोरंजन करना था, बल्कि उन्हें स्वास्थ्य और पोषण के महत्व को भी सरल भाषा में समझाना था

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले